back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health : हमेशा पॉजिटिव सोच रखने के लिए जिंदगी में शामिल करें ये पांच हैबिट्स, दिखेंगे कमाल के रिजल्ट

सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में एक जादू सा  बदलाव ला सकती है । खासतौर पर जब बात आपकी मेंटल हेल्थ की हो तो आपको सकारात्मक सोच को जरूर अपनाना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: जीवन में एक कामयाब इंसान बनने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना इंसान की पहली शर्त होनी चाहिए। इसके बिना सफलता पाना बहुत मुश्किल होता है।  मौजूदा जनरेशन में अधिकांश लोगों में धैर्य और सकारात्मक जैसे नैतिक मूल्यों की कमी देखी जा रही है।  नतीजतन उनके जीवन पर स्ट्रेस, डिप्रेशन और नेगेटिव इमोशंस जैसे शब्द हावी होने लगे हैं। जानकार मानते हैं कि यदि इंसान अपने दैनिक जीवन में इन पांच आदतों को शामिल कर ले,  तो यकीन मानिए जीवन में पॉजिटिव रहना बहुत आसान हो सकता है। क्योंकि पॉजिटिविटी आपके नकारात्मक सोच पर इस तरह हावी होती है कि आपका जो काम बनने वाला भी नहीं होता है वह बनने की ओर बढ़ने लगता है। जो पसंद नहीं होता वो आने लगता है। कहने का मतलब सकारात्मक आपके जीवन जीने का तरीका बदल देगी। तो चलिए जानते है  ऐसी कौन सी पांच आदतें है। जिन्हे जीवन में जरूर उतरना चाहिए।

मेडिटेशन करें

पॉजिटिव रहने के लिए मन का शांत होना बहुत जरूरी होता है और इसके लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।  रोजाना कुछ देर तक की गई मेडिटेशन से आपकी लाइफ में कई चीजें बदल सकती हैं। मेडिटेशन आपके स्ट्रेस  लेवल को कम कर सकती है।  साथ ही नेगेटिव थिंकिंग को दूर भी कर सकती है। इसलिए  एक सामान्य मनुष्य को रोजाना सुबह और शाम कम से कम 10 मिनट तक ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन करना चाहिए।

दूसरों से ना करें अपनी तुलना

कुदरत ने हर व्यक्ति को किसी ने किसी कला और हुनूर  से नवाजा है।  इसलिए अपनी क्षमताओं को पहचानने की कोशिश करें।  किसी भी बात के लिए जब आप अपनी तुलना किसी दूसरों से करने लगते हैं तो आप खुद को  परेशानी में डालने लगते हैं। अगर आप पॉजिटिव रहना चाहते हैं तो और लाइफ में सब कुछ पाना चाहते हैं तो अपनी तुलना दूसरों से करना छोड़ दें। आप क्या है। यह  आप अपने अंदर झांकने की कोशिश करें।  जो आप कर सकते हैं वह सामने वाला नहीं कर सकता।

अधिक ना सोचें

एक ही चीज को बहुत ज्यादा सोचने से आपकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। यह किसी चीज के बारे में भी हो सकता है या फिर बहुत सी चीजों के बारे में भी हो सकता है।  अगर लाइफ में कुछ अच्छा अचीव करना चाहते हैं तो अपने लक्ष्य पर फोकस करें l उसे पाने के लिए मेहनत करें l आपके पास्ट यानी भूतकाल  में जो हुआ उस पर बिल्कुल ध्यान लगाए।  फ्यूचर में क्या होगा उसको भी बिल्कुल नजरअंदाज करें। आप  अपने वर्तमान में जीने की कोशिश करें। छोटी छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करें। क्योंकि चिंता चिता के समान होती है। 

डिबेट करने से बचें

वैसे तो कहा जाता है की डिबेट करने पर आपकी जानकारी बढ़ती है। I साथी मन बूस्ट होता है और दिमाग की अच्छी खासी एक्सरसाइज भी होती है।  लेकिन यह भी जरूरी है कि आप किसके साथ डिबेट कर रहे हैं।  अगर नेगेटिव सोच वाले व्यक्ति के साथ आप बहस कर रहे हैं तो इससे बचें।  इसी के साथ इस तरह से व्यक्तियों से बचें जो हमेशा नेगेटिव थिंकिंग की बात करते हैं। आप डिबेट ऐसे व्यक्तियों से बात करें जो हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं। उनके काम करने में भी पॉजिटिविटी आती हो।

जो अच्छा लगे सिर्फ वही  करें

मनुष्य को अपने जीवन को कामयाब बनाने के लिए उसे अपने जीवन में कुछ ऐसी चीज करनी चाहिए। जो उसके लिए सही साबित हो सके।  आप की पसंद दूसरों को अगर ना पसंद लग रही है तो उसे इग्नोर कर दें।  आपको जो कुछ भी अच्छा लग रहा है। उसे तुरंत करें । आपका जो भी खाने का मन हो,  सुनने का मन हो,  टहलने का या  घूमने का मन है तो आप वैसा ही करें।  जो आपको अच्छा लगे वैसा आप अपने जीवन में करते रहें। क्योंकि जिसमें आपकी खुशी है वही खुशी दिल और दिमाग को भी होती है। जब दोनो खुश रहेंगे तो आपको स्कारतमक सोचने का जरिया देंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...