back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aerobics For Fitness: बॉडी बिल्डिंग के दौरान ये एरोबिक एक्सरसाइज आएंगी आपके बहुत काम, जानिए इनके बेनिफिट्स

Aerobic Exercises For Bodybuilding: जिम में वजन उठाने के साथ अपने फिटनेस रूटीन में कुछ एरोबिक एक्सरसाइज शामिल करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

cycling cycling.jpg

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 

इनडोर साइकिलिंग

हर जिम में एक साइक्लिंग मशीन जरूर होती है। आप रोज इसका 10-15 मिनट अभ्यास कर सकते हैं। खासकर, जिस दिन आप पैर की मांसपेशियों को ट्रेन कर रहे हों, तो जरूर इसका अभ्यास करें। यह आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। आप चाहें तो दिन में किसी भी समय सामान्य साइकिल भी चला सकते हैं।

skipping rope skipping_rope.jpg

 रस्सी कूदना

जिम में एक्सरसाइज से पहले इस एक्सरसाइज को करने से आपका स्टैमिना बढ़ता है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है। आप चाहें, तो किसी और समय पर भी इसका अभ्यास कर सकते हैं। पैर की मांसपेशियों और कंधों में गतिशीलता को बढ़ाती है और चोट के जोखिम को कम करती है।

walking walking_10.jpg

पैदल चलें

कोशिश करें कि सुबह के समय या जिम जाने से पहले 20 मिनट पैदल जरूर चलें। यह आपके पैरों को मजबूत बनाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, शरीर की चर्बी कम, मोटापा, डायबिटीज और कई अन्य रोगों के जोखिम भी यह कम करता है।

cross trainer cross_trainer.jpg

क्रॉस ट्रेनर एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज के लिए आपको जिम में एक मशीन जरूर देखने को मिलेगी। यह एक अच्छी कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। इसमें पैदल चलने, कार्डियो या दौड़ने की तुलना में आपके घुटने व जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है।  सप्ताह में 2-3 बार इसका अभ्यास जरूर करें।

swimming swimming.webp

स्विमिंग करें

आप इसका अभ्यास जिम से पहले या बाद में कर सकते हैं। स्विमिंग करने से आपके शरीर में लचीलापन बढ़ता है। यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों पर काम करती है। यह एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में तनाव को कम करने में भी मदद करती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Beauty Tips : 40 की उम्र में भी ग्लोइंग और यंग दिखें, बस अपनाएं ये सिंपल रुटीन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बड़ी उम्र में भी चेहरे की चमक और यंग लुक बनाए रखना मुश्किल नहीं है। 40 की उम्र के बाद त्वचा पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...