back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care: पांच घरेलू उपायों से अभी हटाएं चेहरे से मस्से, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

Skin Care: मस्से यानी वार्ट शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं।  लेकिन आमतौर पर ये चेहरे, गर्दन और कंधे पर इनकी संख्या अधिक होती है।मस्से से परेशान हो गए हैं तो उपायों  के जरिए हटा सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आज के दौर में सुंदर कौन नहीं दिखना चाहता है। अपने चेहरे की खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए लोग क्या नहीं करते लेकिन कई बार चेहरे पर होने वाले मस्से इस खूबसूरती पर ग्रहण बन जाते हैं। स्किन पर मिलानेन के ज्यादा होने से चेहरे पर मस्से अधिक हो जाते हैं।  वैसे तो इससे चेहरे को कोई नुकसान नहीं होता लेकिन ये यकीनन आपके फेस की सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते हैं। अगर आप भी चेहरे पर नजर आ रहे अधिक मस्सों से परेशान हैं और इन्हें हटाना चाहते हैं तो आप इन पांच घरेलू उपाय की मदद से इन्हें हटा सकते हैं। 

नेल पॉलिश

नेल पॉलिश सिर्फ हाथों और पैरों की सुंदरता को ही नहीं बढ़ाता बल्कि मस्से को भी दूर करता है। आप मस्सों पर  नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके  बाद 10 मिनट बाद साफ कर लें। दिन में तीन बार इस प्रक्रिया को अपनाएं।  कुछ दिनों के भीतर आप मस्से से  छुटकारा पा जायेंगे।

प्याज का रस

प्याज का रस वैसे तो बालों के लिए अच्छा माना गया है। आप इसका उपयोग मस्से पर भी कर सकते हैं। आप प्याज के कुछ कतरों पर नमक लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें फिर इसका रस निकालें और मस्से पर हुई की सहायता से लगाएं। एक सप्ताह के अंदर मस्सा खत्म हो जाएगा। 

केले के छिलके

केला शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप केले के छिलकों का अंदर के भाग को मस्से पर हल्का रगड़े।  नियमित तौर पर इस प्रक्रिया से कुछ ही दिनों में मस्सा  अपने आप गिर जाएगा। 

लहसुन

लहसुन सब्जी का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही मस्से को हटाने में काफी उपयोगी है। क्योंकि लहसुन  में एंटीबायोटिक और एंटी फंगल गुण होते हैं। लहसुन के जवों को पीसकर मस्से पर लगाए  और फिर पानी से धो लें।  कुछ ही दिनों में मस्सा गायब हो जाएगा।

नींबू का रस

रुई में नींबू का रस निचोड़कर इसे मस्से  पर लगा दें।  कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर लें। लगातार 2 से 3 सप्ताह तक आप ऐसा करें।  आप महसूस करेंगे आपका मस्सा गल चुका है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...