back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन योगासन से ठंड में रखें खुद को फिट

सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखना काफी मुश्किल होता है. ठंड के मौसम में लोग अक्सर घरों और रजाईयों के अंदर घुसे रहते है.

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। सर्दियों में खुद को फिट रखना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ योगासन अपनाकर खुद को रख सकते हैं स्वस्थ. आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही व्यायाम के बारे में.

प्राणायाम

आम तौर पर देखा गया है कि ठंड बढ़ने के साथ ही चेस्ट इंफेक्शन काफी बढ़ जाता है. इससे बचने के लिये सुबह हो सकें तो अपने घर में ही प्राणायाम करें. इसको करने के साथ ही आप बच सकते है गंभीर बीमारियों से और खुद को रख सकते हैं स्वस्थ. इसके साथ ही कपालभाति को भी शामिल किया जा सकता है.

सूर्य नमस्कार

ठंड में सूर्य नमस्कार करने के साथ ही आप खुद को रख सकते है फिट. सूर्य नमस्कार करने से आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है.

मेडिटेशन

सर्दियों में मेडिटेशन के जरिये खुद को तनाव से दूर रख सकते है. ठंड में आलस भगाने के लिये सबसे बेहतर मेडिटेशन को माना जाता है. ये सीजनल मूड को ठीक करने का बेहतर उपाय होता है. इसके लिये आप आंखे बंदकर के ध्यान लगा सकते हैं और अपने मूड को कर सकते है ठीक.

त्रिकोणासन

इस आसन के जरिये आप खुद को कर सकते है फिट तो इसी के साथ ही वजन कम करने वाले लोगों के लिये भी ये काफी फायदेमंद योगासन होता है. इसके साथ ही आप पश्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, भुजंगासन, धनुरासन भी शामिल कर सकते है अपने व्यायाम में और खुद को रख सकते है स्वस्थ.

 

रनिंग करना

सुबह दौड़ना भी सेहत के लिये काफी अच्छा माना जाता हैं. ठंड में अगर बाहर दौड़ने के लिये जाये तो गर्म कपड़े और जूते पहनकर निकले. ये पूरे दिन हमारे शरीर में एनर्जी बनाए रखता है.

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्मी दुनिया से दूरी, बच्चों को फ्री योगा सिखा रही अनु अग्रवाल, जन्मदिन पर जानें कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में जन्मी अनु अग्रवाल को 1990 के दशक में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने रातों-रात स्टार बना दिया था।इस फिल्म से...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...