नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों के दौरान हमारे डेली लाइफस्टाईल के साथ खाने की पसंद भी अक्सर बदलती है। जिसमें गर्मियों के दौरान हल्का और सुपाचय भोजन करना जरुरी होता है, जो हमारे शरीर को ऊर्जावान रहने के लिए उचित हाइड्रेशन सही पोषक तत्व दे सके। जिसके लिए अपने आहार में फलों, सब्जियों और पानी से भरपूर एक स्वस्थ, संतुलित आहार शामिल करना जरुरी होता है। लेकिन इन सब के बीच अगर हम इन इन सामान्य गलतियों बचें तो हमसे बीमार कोसों दूर रह सकती है जो हम आए दिन गलती कर ही देते है। आइए जानते है आहार से संबंधित वो भारी गलती।
यहाँ कुछ ऐसी गलतियाँ बताई जिनसे बचना चाहिए
गर्मियों की थकान को दूर करने आवश्यक ऊर्जा की जरुरत होती है, जो फलों, सब्जियों और पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों से भरपूर एक स्वस्थ, संतुलित आहार लेने से हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है,जिसमें जामुन और खरबूजे जैसे मौसमी फल ताज़गी देने वाले होते हैं । जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं।लेकिन इन सामान्य गलतियों से बचना चाहिए जिससे हम इस गर्मी में सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए मौसमी फलों और सब्जियों का आनंद लेंसके। यहाँ कुछ ऐसी गलतियाँ बताई गई हैं जिनसे बचना चाहिए।
इस गर्मी में डाइट से जुड़ी कुछ गलतियां न करें
1. मीठे पेय पदार्थों का अत्यधिक सेवन
गर्मी में डाइट से जुड़ी गलती में सबसे आम मीठे पेय पदार्थों का अत्यधिक सेवन, जिसमें कृत्रिम रंग और अन्य अवांछित तत्व होते हैं। इनमें से ज़्यादातर पेय पदार्थों में कैलोरी ज़्यादा और पोषण कम होता है। इसके बजाय आपको नारियल पानी, छाछ, हर्बल चाय, सत्तू का शरबत, बेल का जूस और नींबू पानी जैसे चीजों का सेवन करना चाहिए साथ ही सादे पानी सेबेहतर कुछ नहीं है।
2. भारी भोजन करना
गर्मी में भारी भोजन करने से बचना चाहिए इससे पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जो आपके पाचन तंत्र के लिए आसान हों। वो हल्के भोजन का सेवन करें । यह तरीका आपको अत्यधिक कैलोरी सेवन से भी बचाएगा।
3. पोषक तत्वों की विविधता की उपेक्षा करना
गर्मियों में प्रोसेस्ड या आसानी से पकने वाले भोजन के बजाय साबुत अनाज, स्वस्थ वसा, ताज़े फल और कई तरह की सब्ज़ियों को खाना चाहिए इससे आपको पोषण भरपूर मिलता है।
4. अपर्याप्त जलयोजन
गर्मी में सबसे जरुरी जो है खूब पानी और ये गलती अक्सर हर कोई कर देता है, जिसके कारण आपको गर्मी से संबंधित बीमारियाँ जैसी कई समस्याएँ हो सकती हैं। इसके लिए पूरे दिन भरपूर पानी पीएं । खासकर अगर आप बाहर समय बिता रहे तो जरुर ख्याल रखें।
5. बहुत ज़्यादा जमे हुए व्यंजन खाना
गर्मियों में बहुत ज़्यादा जमे हुए व्यंजन खाना खाने से बचना चाहिए, जैसे आइसक्रीम और जमे हुए डेसर्ट इसके बजाय ताज़े फलों का सेवन करें जो आपके शरीर को पोषण दें।
6. भोजन छोड़ना
गर्मी के दिनों में भोजन छोड़ना कोई समझदारी नही होती, बल्कि, नियमित, संतुलित भोजन ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और लालसा को रोकने में मदद करता है।इन सामान्य गलतियों से बचने से आप पूरी गर्मी हाइड्रेटेड रह सकते है बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए मौसमी फलों और सब्जियों का आनंद लें।





