back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरू हरगोबिन्द जी – Guru Hargobind Singh

गुरु हरगोबिंद साहिब का जीवन परिचय (Details of Guru Hargobind)गुरु हरगोबिंद साहिब सिक्खों के छ्ठे गुरु थे। इनका जन्म 19 जून 1595 को हुआ और इनकी मृत्यु सन् 1644 में हुई। गुरु हरगोबिंद साहिब गुरु अरजन सिंह की इकलौती सन्तान थे। सिख समुदाय को एक सेना के रूप में संगठित करने का श्रेय गुरु हरगोबिंद जी को ही जाता है। इन्होंने सिख कौम को योद्धा-चरित्र प्रदान किया था।

ग़ुरु हरगोबिंद साहिब (Guru Hargobind Sahib Ji)सन् 1606 में 11 साल की उम्र में ही गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने अपने पिता से गुरु की उपाधि पा ली थी। गुरु अरजन साहिब की शहादत के बाद सिखों के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण पल था जब सिखों ने मुगल साम्राज्य की मनमानी को रोकने के लिए पहली बार गंभीरता से विचार किया था।

गुरु हरगोबिंद साहिब के कार्य (Works of Guru Hargobind Sahib)गुरु हरगोबिंद साहिब ने शांति और ध्यान में लीन रहने वाली इस कौम को राजनीतिक और आध्यात्मिक दोनों तरीकों से चलाने का फैसला किया। गुरु हरगोबिंद सिंह ने दो तलवारें पहननी शुरू की, एक आध्यात्मिक शक्ति के लिए (पिरी) और एक सैन्य शक्ति के लिए (मिरी)। अब सिखों की भूमिका बढ़कर संत सैनिकों की बन चुकी थी। 

गुरु हरगोबिंद जी स्वयं एक शक्तिशाली योद्धा थे और उन्होंने दूसरे सिखों को भी लड़ने का प्रशिक्षण दिया। इस बात को अपना मूल सिद्धान्त बनाया कि एक सिख योद्धा केवल बचाव के लिए तलवार उठाएगा ना कि हमले के लिए। गुरु हरगोबिंद जी ने ही अकाल तख्त का निर्माण भी करवाया। गुरु हरगोबिंद जी ने अपने जीवनकाल में बुनियादी मानव अधिकारों के लिए कई लड़ाइयां लड़ीं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

इन 6 आसान उपायों से कुंडली में गुरु को मजबूत करें, बढ़ेगी धन-समृद्धि और जीवन में खुशहाली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। विशेष रूप से गुरु (बृहस्पति)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...