back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

अगर आप National Legal Services Authority की शर्तों को पूरा करते हैं तो कानूनी लड़ाई के लिए आप Free Legal Aid पा सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति के पास है फिर चाहे वे किसी भी धर्म, मत, संप्रदाय से आता हो। लेकिन कई बार आर्थिक तंगी के कारण लोग कोर्ट का रुख करने से पीछे हट जाते हैं। इसी श्रेणी के लोगों के लिए सरकार ने मुफ्त कानूनी सहायता (Free Legal Aid) का प्रावधान किया है। इस कानून के जरिए सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को वकील, कानूनी सलाह और कोर्ट से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

किसे दी जाती है मुफ्त कानूनी सहायता (Free Legal Aid)?

भारत में Legal Services Authorities Act के तहत जरूरतमंद लोगों को फ्री कानूनी मदद दी जाती है। इस कानून के जरिए सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को वकील, कानूनी सलाह और कोर्ट से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है। कोई भी महिला या एक बच्चा, मानसिक रूप से बीमार, बाढ,सूखा, भूकंप पीडित इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए राज्य के अनुसार आधिकतम पारिवारिक आय का पैमाना तय किया गया जिसे आप NALSA की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

मुफ्त कानूनी सहायता पाने के तरीके

मुफ्त कानूनी सहायता पाने के लिए आपको तालुक विधि सेवा समिति से संपर्क करना होगा, जिला मुख्यालय में जिला न्यायालय के परिसर में स्थित जिला विधि सेवा प्राधिकरण से संपर्क साधाना होगा। आवेदन NALSA के ऑनलाइन पोर्टल (https://nalsa.gov.in/) या राज्य विधि सेवा प्राधिकरणों की वेबसाइट पर भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा और टाइपिंग शुल्क इत्यादि के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा।

कुल मिलाकर, मुफ्त कानूनी सहायता एक ऐसी पहल है जो हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में बेहद अहम कदम है। अगर आपको या आपके आसपास किसी को कानूनी मदद की जरूरत है, तो इस सुविधा का लाभ जरूर उठाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

सड़क पर लड़ाई का Video बनाया तो लगाने पड़ सकते हैं जेल के चक्कर! जानिए वीडियो बनाना कब बन जाता है अपराध

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के डिजिटल दौर में सड़क पर झगड़ा हो या किसी सार्वजनिक जगह पर विवाद—लोग तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵