back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांस का पौधा – Feng Shui Products

पौधे और हरियाली का वर्णन हर वास्तु शास्त्र से संबंधित चीजों में होता है। ऐसे में फेंग शुई में भी पौधों से जुड़ी कई बातें कही गई हैं। फेंग शुई के अनुसार घर में बांस के छोटे पौधे, कांच के बने सौभाग्यशाली पौधे, मनी प्लांट, आदि।

बांस के पौधों (Feng Shui Bamboo Plant)

  • बांस के पौधों को फेंग शुई के अनुसार सबसे अधिक भाग्यशाली माना जाता है। फेंग शुई के अनुसार जिस तरह बांस का पौधा तमाम परेशानियों को झेल कर भी सीधा खड़ा रहता है, उसी तरह इंसान को भी जीवन में कभी घबरा कर झुकना नहीं चाहिए। इस पौधे को शीशे के बतर्न में लाल धागों या रिबन से बांध कर रखने पर अधिक सफलता मिलती है।कितने बांस के पौधे रखें: मान्यता है कि बांसों की संख्या का आपके सौभाग्य पर भी असर पड़ता है जैसे:

  • 3 बांस खुशी के लिए

  • 5 बांस धन और समृद्धि पाने के लिए

  • 2 बांस के पौधे प्यार और शादी के लिए

  • 8 पौधे मान और सम्मान के लिए

  • 9 बांस के पौधे सौभाग्य के लिए

मनी प्लांट (Feng Shui Money Plant)

  • फेंग शुई मनी प्लांट (Feng Shui Money Plant): मनी प्लांट के बारें में अधिक लोग जानते हैं। जैसा कि नाम से ही जाहिर है मनी प्लांट यानि धन का पौधा। यह पौधा जितना हरा होता है घर में धन का आगमन उसी तेजी से होता है। इसके पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। भूमि पर फैलकर वृद्धि करने वाली बेल दोषकारक होती है।सावधानियां:

  • मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। इसे घर में भी रखा जा सकता है।

  • पानी में रखना बेहतर होता है लेकिन इस पानी को हर सप्ताह बदल देना चाहिए।

  • जमीन पर इसकी बेलों को नहीं फैलाना चाहिए।

  • अच्छा होगा कि मनी प्लांट घर की दक्षिण पूर्व दिशा में हो अन्यथा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से धन-हानि झेलनी पड़ सकती है।

नोट: फेंग शुई के अनुसार घर में कांटेदार विशेषकर केकट्स के पौधे नहीं लगाना चाहिए। यह नेगेटिव शक्तियों को आकर्षित करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵