back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर के लिए फेंग शुई टिप्स – Feng Shui Tips for Home

फेंग शुई के अनुसार वास्तु दोषों को कई तरह के विभिन्न उत्पादों द्वारा भी दूर किया जा सकता है। अगर आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है या आपको घर में कुछ अच्छा नहीं लगता तो आप निम्न फेंग शुई प्रोडक्ट्स (Feng Shui Products) को घर ला सकते हैं। फेंग शुई के अनुसार इससे आपके घर में अवश्य ही सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। यह प्रोडक्ट्स निम्न हैं:

घर के लिए फेंग शुई उत्पाद (Feng Shui Products for Home)

  • फ्लावर पॉट (गुलदस्ता): यह एक ऐसी चीज है जिसपर शायद सबका ध्यान जाता है। फेंग शुई के अनुसार घर में एक गुलदस्ता होना चाहिए और इसमें आर्टिफिशयल फूल लगाने की जगह जितना हो सके नैचुरल फूल ही लगाने चाहिए।

  • लाफिंग बुद्धा: घर में अगर धन आता-जाता रहता है तो उस जाते हुए धन को रोकने के लिए कंधे पर पोटली या थैला लटकाए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति सहायक सिद्ध होती है। इसका मुंह दरवाजे की तरफ होनी चाहिए। किचन, टॉयलेट या बाथरुम में यह कभी नहीं रखना चाहिए।

  • तीन टांगों वाला मेंढक: मेंढ़क को फेंग शुई में बेहद विशेष और शुभ माना जाता है। तीन टांगो वाली और मुंह में सिक्का लिए हुए मादा मेंढ़क को भी घर में धन लाने के लिए रखा जा सकता है।

  • कछुआ: घर के सदस्यों की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्फटिक का बना हुआ एक कछुआ घर में पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

  • सिक्के:फेंग शुई के अनुसार घर में धन और समृद्धि लाने के लिए दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने भी शुभ होता है। अपने घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाना घर में संपत्ति व सौभाग्य लाने का सर्वोत्तम मार्ग है। इसके लिए आप सिर्फ तीन सिक्कों का इस्तेमाल करें और इस तरह लगाएं कि सिक्के घर के अंदर ही रहें।

  • गमले: घर के प्रवेश द्वार के आजू-बाजू अच्‍छे फूलों वाले गमले रखना शुभ माना जाता है। हालांकि घर के सामने कांटेदार या नुकीली पत्तियों वाले पौधे नहीं रखना चाहिए।

  • चित्र: फेंग शुई के अनुसार घर में मार-काट व हिंसा वाले चित्र नहीं लगाने चाहिए। युद्ध की तैयारी दर्शाते हुआ चित्र भी नहीं लगाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

गृह प्रवेश के लिए फेंग शुई टिप्स – Feng Shui Tips for Home Access

मकान, वस्तु शास्त्र की विधि द्वारा बनवाना जितना जरूरी है, उतना ही ज्योतिष विद्या के अनुसार गृह प्रवेश भी जरूरी है। विभिन्न ज्योतिष ग्रंथों...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...