Telangana Election 2023: तेलंगाना में बढ़ा भाजपा का कद, टी राजा ने बिखेरा चुनाव में अपना जलवा

तेलंगाना चुनाव 2023 में तेलंगाना से भाजपा नेता टी राजा सिंह काफी आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी नंबर पर बीआरएस बनी हुई है।
टी राजा सिंह
टी राजा सिंह

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से एक बार फिर टी राजा सिंह ने 21,457 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र में राजा सिंह को कट्टर हिंदुत्व की छवि के रुप में देखा जाता है। तेलंगाना की गोशमहल सीट ग्रेटर हैदराबाद मेंं शामिल है। ये हैदराबाद के निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। गोशमहल से टी राजा की सीधी लड़ाई नंद किशोर व्यास के साथ हो रही है। टी राजा के सामने कांग्रस की तरफ से मोगिली सुनीता को मौका दिया गया है।

टी राजा लोधी समुदाय से रखते है ताल्लुक

टी राजा की बात करें तो वे लोधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। गोशमहल की बात करें तो ये हैदराबाद क्षेत्र के अधीन आता है। यहाँ पर लगभग 2,25, 444 मतदाता मौजूद हैं। इसको शहर की सूची में शामिल किया गया है। 2018 के दौरान गोशमहल में 58 फीसदी के आसपास मतदान हुआ था। 2014 में टी राजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46,793 के वोट अंतर से जीत प्राप्त किया था।

तेलंगाना बीजेपी को 2018 विधानसभा चुनाव केवल एक सीट मिली थी

तेलंगाना बीजेपी को 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान केवल एक सीट ही मिली थी। गोशमाला में भाजपा बनाम एआईएमआईएम मे सीधी लड़ाई देखने को नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ बीआरएस ने आरोप लगा दिया है कि राजा सिंह को दोबारा चुनाव में मौका देने के लिए खड़ा किया गया है।

तेलंगाना में भाजपा ने किया शानदार प्रदर्शन

तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी चुनौती दी है। प्रदेश की सियासत में हैदराबाद जिले की गोशामहल विधानसभा सीट काफी अहमियत रखती है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह जीत गए हैं। इस जीत के साथ टी राजा सिंह ने लगातार तीन बार जीतकर उन्होंने हैट्रिक लगाई है। इसके साथ ही भाजपा ने इस चुनाव में कफी हद तक बढ़त हासिल की है। इस चुनाव में BJP ने 119 विधानसभा सीटों में से 8 सीटों पर जीत हासिल की है, तो वहीं कांग्रेस ने 59 सीटों पर जीत दर्ज कि है, और इसके साथ BHRS नें 39 अपने नाम की है। यह आंकड़े अभी बदल सकते है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in