back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: गहलोत सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं, कांग्रेस को सबक सिखाना जरूरी : PM मोदी

Rajasthan Election: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। इस कांग्रेस सरकार को सबक सिखाना जरुरी है। PM ने पाली के जाडन में की जनसभा।

पाली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। इस कांग्रेस सरकार को सबक सिखाना जरुरी है। राजस्थान में महिला अत्याचार बढ़ा है और यहां के मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट देते हैं कि वे फर्जी शिकायत दर्ज करवाती हैं, यह महिलाओं का अपमान है।

पीएम मोदी ने जाडन में जनसभा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी पाली के जाडन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आपके मोबाइल का बिल भी कम कर दिया है। डेटा की वर्ष 2014 से पहले की कीमत होती तो आज आपको एक मोबाइल पर अधिक खर्च करने पड़ते। एक परिवार में कम से कम चार मोबाइल होते हैं, मोदी ने यह खर्चा बचाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं है। कांग्रेस के लिए परिवारवाद ही सब कुछ है। उसके पास तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं है। दंगाइयों और आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए। ऐसी विकृत वाली मानसिकता वाली कांग्रेस को अच्छे से सबक सिखाना जरूरी है। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की यह पहली हरकत नहीं है। सनातन को लेकर उन्होंने क्या-क्या कहा, यह सबने देखा है। कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है, राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना।

राजस्थान में कांग्रेस ने दलित परिवारों पर अत्याचार पर किया-PM

मोदी ने कहा कि महिलाओं और दलितों को लेकर कांग्रेस और इनके गठबंधन के नेता कैसी-कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अति पिछड़े दलित परिवार से आते हैं, इसलिए उनकी बेइज्जती करने में उन्हें आनंद आता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दलित परिवारों पर अत्याचार पर कांग्रेस ने किया है। जब से महिला आरक्षण विधेयक पास हुआ है, तब से घमंडिया गठबंधन ने महिलाओं के विरूद्ध अभियान छेड़ दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, लेकिन मजाल है कि कांग्रेस के किसी नेता ने आवाज उठाई हो। यही कांग्रेस का असली चेहरा है।

कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया-PM

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया है। यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि राजस्थान की बहनों-बेटियों ने पुलिस थाने में फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। कोई मां-बहन हमारे देश में ऐसा नहीं कर सकतीं। इसमें कुछ तो सच होगा। मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट देते हैं कि महिलाएं फर्जी शिकायत लिखवा देती हैं। महिलाओं का अपमान करने वाले मंत्री को कांग्रेस ने टिकट दी।

कांग्रेस सरकार महंगा पेट्रोल बेचकर कट की कंपनी चलाती है- पीएम

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार महंगा पेट्रोल बेचकर कट की कंपनी चलाती है। मैं गारंटी देता हूं कि तीन दिसंबर के बाद भाजपा सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा की जाएगी। पड़ोसी राज्यों में भाजपा सरकारें सस्ती दरों पर पेट्रोल बेच रही हैं। मोदी ने कहा कि राजस्थान में पूरी कोशिश के बाद भी राजस्थान में अब तक 20 लाख घर बना पाए हैं। गरीब विरोधी मानसिकता कांग्रेस की है। राजस्थान में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के काम में भी कांग्रेस ने लूटने का काम किया।

उन्होेंने कहा कि मैं दिल्ली से पाइप-नल के लिए पानी भेजता हूं, यहां कांग्रेसी कागज पर नल लगाते हैं और पैसे डकार जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विज्ञापनों में पैसे देकर फर्जी लहर चला रही है। लाल डायरी और लॉकर से निकले पैसों पर मुख्यमंत्री धमका रहे हैं। कांग्रेस का यह पाप ज्यादा नहीं चलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵