back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: आज दिग्गजों की मेगा रैली का हुआ आगाज, शाह अजमेर तो डूंगरपुर में प्रियंका ने भरी हुंकार

Jaipur: राजस्थान विस चुनाव 2023 में आज चुनावी संग्राम में करीब 11 जनसभाएं व रोड शो के कार्यक्रम हुए। BJP के दिग्गज नेता अमित शाह से लेकर Congress की प्रियंका गांधी और BSP की मायावती भी हुई शामिल।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आज चुनावी संग्राम में करीब 11 जनसभाएं व रोड शो के कार्यक्रम हुए। इन जनसभाओं में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रियंका गांधी, हेमंत बिस्वा, पुष्कर धामी, बसपा सुप्रीमो मायावती और अशोक गहलोत जनसभा और रोड शो किया।

अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अजमेर के विजयनगर में दोपहर 1 बजे बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में उतरे। फिर शाह यहां से नसीराबाद पहुंचेंगे जहां दोपहर 3 बजे दूसरी जनसभा करेंगे। इसके बाद शाह शाम 5 बजे अजमेर में रोड शो करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पीपाड़ भोपालगढ़ ओसियां जैसलमेर में सभा की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सीकर के दांतारामगढ़ में दोपहर 12:15 बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करने उतरे। इसके बाद इनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2.40 बजे खण्डेला (सीकर) में होगी। फिर शाम साढे 4 बजे चौमूं में संकल्प सभा में शामिल हुए।

पुष्कर सिंह धामी और वसुंधरा राजे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विराटनगर में आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह विराटनगर में ही बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क किया। जयपुर के सांगानेर में सामाजिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद धामी झोटवाड़ा में उत्तराखंड प्रवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की दोपहर 3:45 बजे परतापुर व शाम 5 बजे बांसवाड़ा में जनसभा की।

प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत

दूसरी तरफ, कांग्रेस में महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में जनसभा को संबोधित करने उतरी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे चित्तौड़गढ़ में आमसभा में शामिल हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 12.30 बजे सागवाड़ा में जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे प्रियंका गांधी की चित्तौड़गढ़ में जनसभा के दौरान साथ रहेंगे। शाम 4 बजे अशोक गहलोत का उदयपुर में रोड शो का कार्यक्रम किया।

चरणजीत सिंह चन्नी, पवन खेड़ा और BSP सुप्रीमो मायावती

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की दौसा में तथा कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की भरतपुर में सभा का कार्यक्रम है। बसपा सुप्रीमो मायावती दोपहर 2 बजे भरतपुर के नदबई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵