RJ Election: भाजपा के पास कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं, विकास के लिए ठोस और पक्के इरादे हैं- वसुन्धरा राजे

Rajasthan Election: पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि जनता ने कांग्रेस की विदाई देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने का मन बना लिया है। राजे ने कहा हमारी योजनाओं पर कांग्रेस ने ताले लगा
Vasundhara Raje
Vasundhara Raje

झालावाड़, (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि जनता ने कांग्रेस की विदाई देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने का मन बना लिया है। ऐसी सरकार लाने का प्रण कर लिया है, जिसके पास प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं, ठोस और पक्के इरादे हैं। सांसद दुष्यंत सिंह ने भी सभाओं को संबोधित किया। राजे छबड़ा से भाजपा प्रत्याशी प्रताप सिंह सिंघवी, मनोहरथाना प्रत्याशी गोविन्द रानीपुरिया और ख़ानपुर प्रत्याशी नरेंद्र नागर के समर्थन में आयोजित सभाओं में बोल रही थी।

कांग्रेस ने पिछले चुनाव में किए वादे पूरे नहीं किए

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने पिछले चुनाव में किए वादे पूरे नहीं किए, वह अब अपने अंतिम समय में झूठ की गारंटी से जनता को भ्रमित करना चाहती है, पर जनता अब इनके झांसों में आने वाली नहीं है।

राजे ने कहा कि जो योजनाएं हमारी सरकार ने शुरू की, उन पर कांग्रेस की सरकार ने ताले लगा दिए। आज प्रदेश में अस्पताल है, पर डॉक्टर नहीं। स्कूल है पर टीचर नहीं। पद ख़ाली है पर नौकरी नहीं। बिजली है पर करंट नहीं। कांग्रेस सरकार ने फ़्यूल सर चार्ज के नाम पर साढ़े 56 करोड़ की वसूली की। जाते-जाते 100 यूनिट बिजली फ्री कर दी। यानी आपका पैसा आपसे ही छीन कर आपको बिजली फ्री के रूप में लौटा रहे है, लेकिन छीना ज़्यादा, दे रहे हैं बहुत कम। हमारे समय में ट्रांसफ़ॉर्मर 72 घंटे में बदले जाते थे, आज 72 दिन में भी नहीं।

कांग्रेस के पांच सालों में बहन बेटियों के स्वाभिमान को चोट पहुंची- राजे

राजे ने आगे कहा ट्रांसफॉर्मर ख़रीदने के लिए सरकार के पास पैसा ही नहीं है। कांग्रेस के पांच सालों में बहन बेटियों के स्वाभिमान को चोट पहुंची। आये दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं हुईं। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए। दस दिन में किसानों का कर्जा माफ़ करने का वादा आज तक पूरा नहीं। उन्नीस हज़ार से ज़्यादा किसानों की ज़मीन कुर्क हुई। 350 किसानों ने आत्महत्या की। वादा करके भी बेरोगारी भत्ता नहीं दिया। उन्नीस बार पेपर लीक होने से 70 लाख युवाओं का भविष्य चौपट हुआ।युवा आत्महत्या कर रहें हैं। नरेगा में समय पर पैसा नहीं। कांग्रेस के इस कुराज में राजस्थान दुष्कर्म और महिला,दलित अत्याचार,भ्रष्ट्राचार,कर्ज,बेरोजगारी में कीर्तिमान बनाया। अब यह सरकार हार में भी कीर्तिमान बनाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in