back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गहलोत ने गारंटी यात्रा में प्रत्यार्शियों के समर्थन में की रैली, कहा- 7 गारंटियों से हर वर्ग का होगा उत्थान

Rajasthan Election: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में महंगाई राहत कैम्प के जरिए 10 गारंटी कार्ड वितरित कर हर घर को लाभान्वित किया है। आब 7 गारंटियों से होगा हर वर्ग का...

अजमेर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में महंगाई राहत कैम्प के जरिए 10 गारंटी कार्ड वितरित कर हर घर को लाभान्वित किया है। महिला, युवा, विद्यार्थी, किसान, वृद्ध, एकलनारी, विधवा सहित रसोईघर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। अब कांग्रेस ने सात गारंटियां दी है, जिन्हें दिसम्बर, 2023 में सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।

गहलोत किया कांग्रेस गारंटी यात्रा में चुनावी रैली को सम्बोधित

गहलोत बुधवार को कांग्रेस गारंटी यात्रा और अजमेर संभाग के कांग्रेस प्रत्यार्शियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों में विकास में कोई कमी नहीं आने दी। कोरोना संकटकाल में आप सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से एक भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया। सरकार ने लाखों जरूरतमंदों के बैंक खातों में सहायता राशि पहुंचाई। राजस्थान के भीलवाड़ा माॅडल की चर्चा तो कई देशों में की गई। अब फिर से सभी को मिलकर आगे बढ़ना है।

कांग्रेस की इन सात गारंटियों से हर वर्ग का होगा उत्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक परिवार और व्यक्ति का कांग्रेस के प्रति विश्वास अटूट रहा है। उसी जनभावना के अनुरूप विभिन्न जनहितैषी योजनाएं लागू की गई, जिसकी पूरे देश में सराहना हुई। स्वास्थ्य का अधिकार, ओपीएस, अन्नपूर्णा फूड पैकेट, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी, कामधेनु पशु बीमा, 100 और 2000 यूनिट विद्युत निःशुल्क, 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई बड़ी योजनाएं शुरू की गई।

कई राज्यों में राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में शामिल कर रही हैं। कई राज्य सरकारें तो हमारी योजनाओं को लागू करने वाली है। अब एक बार फिर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी आप सभी के सहयोग से सरकार बनाएगी।

बीजेपी का काम झूठे आरोप लगाना

गहलोत ने कहा कि बीजेपी का काम सिर्फ झूठे आरोप लगाना ही है। बीजेपी नाॅन इश्यू को इश्यू बना रही है, लेकिन प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। जनसमुदाय का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव सफल प्रयास किए है। हमारी पार्टी जनसेवा पर ही ध्यान केन्द्रित रखती है।

पूरे रास्ते लगे शोक गहलोत जिंदाबाद के नारे

इससे पहले अजमेर पहुंंचने पर घूघरा हेलीपैड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से गहलोत का काफिला गांधीभवन पहुंचा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अमृता धवन सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले गांधी भवन पर कांग्रेस के अजमेर दक्षिण से प्रत्याशी द्रोपदी कोली, अजमेर उत्तर प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, पुष्कर प्रत्याशी नसीम अख्तर सहित अन्य कांग्रेसियों से मुलाकात की। जहां अजमेर उत्तर के प्रत्याशी महेन्द्रसिंह रलावता एवं दक्षिण की प्रत्याशी द्रोपदी कोली दोनों पहले से उपस्थित थे। गहलोत ने उन्हें साथ लेकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के आगे फोटो स्पॉट किया और फिर रोड शो के लिए निकल पड़े। पूरे रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। गहलोत जब तक अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में रहे महेन्द्र सिंह रलावता गहलोत के साथ एक ही गाड़ी में सवार थे। रोड शो जब दक्षिण क्षेत्र में पहुंचा तो वहा द्रोपदी कोली कांग्रेस प्रत्याशी अशोक गहलोत के साथ वाहन में सवार हो गई।

अजमेर उत्तर से महेन्द्र सिंह रलावता को मिला कांग्रेस से टिकिट

गौरतलब है कि अजमेर उत्तर का टिकिट महेन्द्र सिंह रलावता को कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कोटे से दिया गया है। कांग्रेस की आखिरी सूची में रलावता का नाम घोषित हुआ। रलावता अजमेर से पिछला चुनाव वासुदेव देवनानी से ही हारे थे। रलावता को टिकट बड़े ही नाटकीय और रोचक तरीके से मिला। इससे पहले गहलोत ने आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ की अजमेर उत्तर से दावेदारी आलाकमान द्वारा समाप्त कर दिए जाने पर भाजपा समर्थक साध्वी अनादि सरस्वती को कांग्रेस में शामिल कर संदेश दिया कि वह सनातनी अनादि सरस्वती को अजमेर उत्तर से प्रत्याशी बनाने जा रही है। ऐसा होते ही मुस्लिम ओर स्वयं पायलट समर्थकों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। आलाकमान तक सूचना पहुंची तो गहलोत ने पायलट गुट के रलावता को टिकिट दिए जाने की स्थिति में कोटा से अपने प्रिय शांति धारीवाल को भी प्रत्याशी बनवा दिया। जबकि शांति धारीवाल, राठौड़ ओर महेश जोशी तीनों के टिकिट पर ही आलाकमान ने कैंची चला रखी थी। बहरहाल गहलोत के रोड शो का कितना असर होता है यह बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मंच पर फूट-फूट कर रो पड़े संजय निषाद, क्या छोड़ेंगे BJP का साथ? जानिए सपा में जाने को लेकर खुद ही कैसे साफ की...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब संजय निषाद का गोरखपुर रैली में रोते हुए वीडियो सामने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵