back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: विस चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को, 199 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 36 केंद्रों पर होगी वोट काउंटिंग

Jaipur: प्रदेश में 25 नवम्बर को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रदेश के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

जयपुर, हि.स.। प्रदेश में 25 नवम्बर को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रदेश के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जयपुर, जोधपुर, नागौर में मतगणना के लिए दो-दो केन्द्र, बाकी सभी जिलों में एक एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग मतगणना की सभी तैयारियाें को अंतिम रूप देने में लगा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना दलों के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उपजिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों, अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं आईटी स्टाफ को आज ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक ईटीपीबीएमस मतगणना, दोपहर 1 से 2.30 बजे तक पोस्टल बैलेट काउंटिंग एवं 3 बजे से शाम 5 बजे तक ईवीएम मतगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मतगणना स्थल के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना आरंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। इस तरह 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 36 केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए परिणाम बिना किसी त्रुटि और देरी के समय रहते घोषित किए जाएं।

‘मैंडेटरी वैरीफिकेशन’

मतगणना में पूर्ण निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अपनाई जा चुकी ‘मैंडेटरी वैरीफिकेशन’ पद्धति को भी लागू किया जाएगा। इसमें संपूर्ण मतगणना के बाद प्रत्येक विधानसभा के मतदान केंद्रों से लॉटरी से 5-5 वीवीपैट का चयन कर उसकी पर्चियों की गणना कर, ईवीएम से प्राप्त मतों से मिलान किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर-पर्यवेक्षकों की निगरानी और उम्मीदवार या उनके एजेंटों के समक्ष वीवीपैट मशीन से निकली पर्चियों की मतगणना और मिलान होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

कोलकाता में CEC को दिखाए गए काले झंडे, लगे गो बैक के नारे, कालीघाट मंदिर के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...