MP Election: मतदाता पर्ची लेकर कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के घर पहुंचे सीएम शिवराज, भाजपा के लिए मांगा वोट

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 नवंबर बुधवार को प्रचार थम जाएगा। चुनाव से पहले भाजपा का मतदाताओं को पर्ची वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। पार्टी के दिग्गज नेता मतदाता पर्ची वितरण...
Govind Goyal, CM Shivraj
Govind Goyal, CM Shivraj

मध्य प्रदेश, (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 नवंबर बुधवार को प्रचार थम जाएगा। चुनाव से पहले भाजपा का मतदाताओं को पर्ची वितरण का कार्यक्रम में चल रहा है। मंगलवार को पार्टी के दिग्गज नेता मतदाता पर्ची वितरण महाभियान में शामिल हो रहे है। इसी कायक्रम के तहत मंगलवार सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के साथ मुख्यमंत्री आवास के आसपास रहने वाले लोगों के यहां मतदाता पर्ची बांटने के लिए निकले।

प्रदेश की समृद्धि के लिए मांग रहे वोट

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स में कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के आवास पर पहुंचे और उन्हें भी मतदाता पर्ची देकर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज से भारतीय जनता पार्टी अपने भाई-बहनों और बेटे-बेटियों के बीच पर्ची बांटने का काम प्रारंभ कर रही है। हम हर घर जा रहे हैं। पर्ची मिलने से मतदाता को मालूम पड़ जाता है कि उनका पोलिंग बूथ कौन सा है। हम केवल पर्ची नहीं बांट रहे हैं। पर्ची बांटने के माध्यम से लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह अपना वोट जरूर से जरूर डालें। प्रदेश की समृद्धि के लिए वोट मांग रहे हैं। ताकि मध्य प्रदेश और प्रगति कर सके, पूरा मध्य प्रदेश हमारा परिवार है, गोविंद गोयल भी हमारे परिवार से हैं। साथ ही, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 17 नवंबर को मतदान करने पोलिंग बूथ जरूर पहुंचे। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए भाजपा को ही वोट दें। वहीं कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने कहा कि अच्छा है कि हर नागरिक के पास जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मतदान में भाग लेने की अपील की है। गोविंद ने कहा कि हम भी हर घर जा रहे हैं।

भाजपा हर घर मतदाता पर्ची उपलब्ध करा रही

बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा माइक्रो प्लानिंग के साथ चुनाव लड़ रही है। इसी प्लानिंग के अनुसार चुनाव प्रचार थमने से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंच कर उन्हें मतदाता पर्ची उपलब्ध करा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पर्ची बांट रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के साथ ही भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.