back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: वाजपई सरकार में मंत्री, वर्तमान में सांसद; कौन है मप्र विस का चुनाव लड़ रहें प्रहलाद सिंह पटेल?

Madhya Pradesh: केंद्र में मह्त्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले और मध्य प्रदेश से लोकसभा के अनुभवी सांसद को बीजेपी ने दिया मप्र विधानसभा चुनाव का टिकट।

मध्य प्रदेश, रफ्तार डेस्क। प्रहलाद सिंह पटेल ने वाजपई सरकार में कोयला मंत्री का पदभार संभाला था। समाज सेवा उनकी दिनचर्या के कार्य में शामिल है। वे कटनी जिले में नर्मदाखंड सेवा संस्थान मसंध, तहसील बहोरीबंद के संस्थापक हैं। उनके द्वारा नियमित रूप से रक्तदान और नेत्र दान शिविरों का संचालन किया जाता है। वह वर्तमान में मध्य प्रदेश में दमोह लोक सभा क्षेत्र से सांसद हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें नरसिंहपुर से विधानसभा का टिकट दिया है।

प्रोफाइल पर एक नजर

नाम :- प्रहलाद सिंह पटेल

जन्म :- 28 जून 1960

जन्म स्थान :- गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

शिक्षा :- बी.एससी., एल.एल.बी., एम.ए. (दर्शनशास्त्र)

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :- प्रहलाद सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत 1982 में जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के रूप में की थी। वह 7 जुलाई 2021 से भारत के वर्तमान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं । वर्तमान में वह मध्य प्रदेश के दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

उनके जन्म, शिक्षा और परिवार का विवरण

उनका जन्म 28 जून 1960 को गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह गवर्नमेंट साइंस कॉलेज, जबलपुर से स्नातक हैं। वे पेशे से वकील हैं। उनकी समाजसेवा ही उन्हें राजनीति की तरफ खींच लाई। उनके पिता का नाम श्री मुलम सिंह पटेल और मां का नाम श्रीमती यशोदाबाई पटेल था। उन्होंने बी.एससी., एल.एल.बी. और एम.ए. (दर्शनशास्त्र) की शिक्षा आदर्श विज्ञान महाविद्यालय एवं यू.टी.डी. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश से प्राप्त की थी। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती पुष्पलता सिंह पटेल है। जिनसे उन्हें 1 बेटा और 2 बेटी है।

उनकी राजनीतिक यात्रा

वे 7 जुलाई 2021 से जल शक्ति मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्होंने 30 मई 2019 से 7 जुलाई 2021 तक संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभाला था। मई 2019 को 17वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (5वीं बार) हुए और लोकसभा सांसद बने।

मई 2019 से वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान की कार्यकारी परिषद के सदस्य, श्रम और रोजगार मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य और ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2014 – 25 मई 2019 तक सरकारी आश्वासन समिति के सदस्य का पदभार संभाला। 14 अगस्त 2014 – 25 मई 2019 तक सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य का पदभार संभाला।

वे मई 2014 को 16वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (चौथा कार्यकाल) हुए और लोकसभा सांसद बने। उन्होंने 2011 – 2014 तक भारतीय जनता मजदूर महासंघ एवं भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला। 24 मई 2003 को कोयला मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का पदभार संभाला था। उन्होंने 2000-2003 तक सलाहकार समिति, खान और खनिज मंत्रालय में सदस्य और निजी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों पर समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला था।

उन्होंने 1999-2000 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का पदभार संभाला था। वे 1999 को 13वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल) हुए और लोकसभा सांसद बने थे। उन्होंने 1999 में सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय के सदस्य, विशेषाधिकार समिति के सदस्य, शहरी और ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य और बी.जे.पी. संसदीय दल, लोकसभा के सचेतक का पदभार संभाला था।

वे 1996 को 11वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल) हुए और लोकसभा सांसद बने। इसी वर्ष उन्हें सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय के सदस्य का पदभार भी दिया गया था। 1990-91 तक खाद्य और नागरिक आपूर्ति संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे।

सदस्य, वे 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए और लोकसभा सांसद बने। इसी वर्ष उन्हें युवा मोर्चा, भाजपा, मध्य प्रदेश का महासचिव का कार्यभार भी सौपा गया था। उन्होंने 1986-90 तक युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी (बी.जे.पी.), मध्य प्रदेश में सचिव का पदभार संभाला था।उन्होंने 1982 को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भा.ज.यु.मो.) के जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...