कांग्रेस नेता के बयान ने खड़ा किया विवाद, बोले-जिनकी दो पत्नियां हैं, पार्टी उन्हें देगी दो लाख रुपए

मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने खड़ा किया विवाद। बोले पार्टी दो पत्नियां वालों को 2 लाख रुपये देगी। भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत।
Kantilal Bhuria
Kantilal Bhuriaraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने गुरुवार एक टिप्पणी कर विवाद को निमंत्रण दे दिया। उन्होंने कहा कि जिन मर्दों की दो पत्नियां है उन्हें दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो महालक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को सालाना एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिया बयान

लोकसभा चुनाव में रतलाम से खड़े हुए कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल ने सैलाना में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो, सालाना प्रत्येक महिला के बैंक खाते में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। यह हमारे मैनिफेस्टों में लिखा है। साथ ही जिनकी दो पत्नियां है उन्हें दो लाख रुपए दिए जाएंगे। इस घोषणा के बाद रैली में आई जनता हंसने लगी। उन्होंने ये बाते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिगविज्य सिंहा की मौजूदगी में कही।

कांग्रेस के मैनिफेस्टो की योजना बताई

कांग्रेस के मैनिफेस्टो के अनुसार, महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महिला को 8500 रुपए प्रत्येक महीना दिए जाएंगे। साथ ही यह राशि तब तक दी जाएगी जब तक महिला गरीबी रेखा से बाहर नहीं हो जाती है। वो वहीं, रैली के दौरान दो बीवियों वाली टिप्पणी पर पटवारी द्वारा तारीफ की गई।

भाजपा महिला सांसद ने लताड़ा

कांतिलाल भूरिया द्वारा की गई घोषणा पर भाजपा सांसद माया नारोलिया ने उन्हें लताड़ते हुए कहा कि कांग्रेस नेता इस प्रकार के भाषण दे रहे हैं जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। साथ ही वह बोली कि उनके इस प्रकार के भाषण का जवाब उन्हें चुनाव में महिला मतदाता खुद देंगी।

चुनाव आयोग से की एक्शन लेने की मांग

तो वहीं, भाजपा मध्य प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भूरिया के स्टेटमेंट का क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और चुनाव आयोग से उचित एक्शन लेने की बात कही।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in