Exit Poll 2023
Exit Poll 2023

Exit Polls: तीन राज्यों में कांग्रेस-भाजपा का कड़ा मुकाबला, तेलंगाना में बदल सकती है सत्ता

5 States Exit Poll 2023: पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 03 दिसंबर को नतीजे आने का इंतजार है। मतदान समाप्ति के बाद एजेंसियों और टीवी चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए।

नई दिल्ली, (हि.स.)। पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 03 दिसंबर को नतीजे आने का इंतजार है। आज तेलंगाना में मतदान समाप्ति के तुरंत बाद विभिन्न एजेंसियों और टीवी चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इन एग्जिट पोलों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के बीच तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ा मुकाबला है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से आगे निकलती दिखाई दे रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर

विभिन्न चैनल और एजेंसियों की ओर से किए गए सर्वे का औसत अगर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है। दोनों पार्टियां 110 के आंकड़े के नजदीक दिखाई दे रही हैं। राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं। सर्वे के औसत के अनुसार भाजपा कुछ सीटों के अंतर से आगे है।

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में विभिन्न एजेंसियों के सर्वे बताते हैं कि यहां कांग्रेस बीआरएस को सत्ता से बाहर कर सकती है। ज्यादातर सर्वे कांग्रेस को 50 से 60 सीटें और बीआरएस को 45 से 50 सीटें दे रही है। इसमें एआईएमआईएम 6 से 7 सीटें और भाजपा 2-5 सीटें हासिल कर सकती है।

छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की वापसी

छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल कांग्रेस की वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि भाजपा पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें हासिल करेगी। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस स्पष्ट 45 का आंकड़ा पार करती दिखाई दे रही है और भाजपा 35 से 40 सीटें ले सकती है।

राजस्थान में एंटी इनकंबेंसी के चलते भाजपा कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के सर्वे भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं होगा और कुछ एग्जिट पोल कांग्रेस की वापसी भी दर्शा रहे हैं। औसत को यदि देखा जाए तो भाजपा यहां 200 में से 110 के आसपास सीटें हासिल कर सकती है और कांग्रेस 80 के 90 के बीच में सिमट सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in