MP Election: कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी, कहा- कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब?

Madhya Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बदलने से क्या परिवर्तन हो सकते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिखाया है।
CM Yogi
CM Yogi

पन्ना/अशोकनगर, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बदलने से क्या परिवर्तन हो सकते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिखाया है। जो कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती, विकास और गरीब कल्याण के काम नहीं कर सकती, लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, उस कांग्रेस रूपी बोझ को ढोने का मतलब क्या है?

मुख्यमंत्री योगी ने पवई और अशोकनगर में सभाओं को किया संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पन्ना के पवई और अशोकनगर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ कैसे मिलता है, यह बीते सालों में मध्यप्रदेश ने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने मिलकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से उबारा और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस की सरकारें जो काम 55-60 सालों में नहीं कर सकी थी, प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज की जोड़ी ने वह काम सिर्फ नौ साल में कर दिखाया है।

कांग्रेस देश को जातियों के नाम पर बांटती रही- योगी

योगी ने कहा कि कांग्रेस देश को जातियों के नाम पर बांटती रही। हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करती रही। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनी तो उन्होंने कहा कि यह गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों की सरकार है और सभी वर्गों के लिए काम करेगी। उन्होंने ’सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया, जिसमें समग्रता का भाव है।

कांग्रेस सिर्फ समस्याएं पैदा करती है- योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ समस्याएं पैदा करती है। ये समस्याएं उसकी वोट बैंक की राजनीति का आधार रही हैं, इसलिए वो इन समस्याओं को पोषित करती रही है, उनका समाधान नहीं किया। इन समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है। कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 लगाया, भाजपा ने कश्मीर से उसे हटाया। कांग्रेस के समय में देश में पनपे अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्याओं पर भी भाजपा की सरकार नकेल लगा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए काम कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.