MP Election: MP में आज BJP दिग्गजों का दौरा, स्टार प्रचारक नेता प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा

Bhopal: मप्र विस चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर। BJP शासित प्रदेशों के CM समेत केंद्रीय मंत्रियों भी अलग-अलग जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
MP Election
MP Election

भोपाल, हि.स.। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह रतलाम व हरदा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी छिंदवाड़ा व बालाघाट, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, रायसेन, विदिशा एवं भोपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रीवा, छतरपुर, भिण्ड और ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना, श्योपुर व ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भिण्ड, शिवपुरी, गुना व अशोकनगर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छतरपुर, निवाडी, शिवपुरी, ग्वालियर, उत्तर प्रदेश के मंत्री नंदगोपाल नंदी सतना और सांसद मनोज तिवारी सिंगरौली की विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रातः 11.30 बजे रतलाम की जावरा विधानसभा एवं दोपहर 2 बजे नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में जनसभा, 3.10 बजे हरदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रातः 11.30 बजे छिंदवाडा की परासिया विधानसभा, दोपहर एक बजे बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा एवं दोपहर 3 बजे छिंदवाड़ा की सौंसर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रातः 10 बजे मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा, प्रातः 10.50 बजे मंदसौर के दलोदा, प्रातः 11.40 बजे रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा, दोपहर 12.30 बजे उज्जैन जिले की बडनगर विधानसभा, दोपहर 1.15 बजे उज्जैन दक्षिण विधानसभा के पुलिस लाइन, दोपहर 2.10 बजे घटिया विधानसभा के पानविहार, दोपहर 3.45 बजे रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के बरेली, शाम 5 बजे विदिशा जिले की शमशाबाद विधानसभा, शाम 6.15 बजे बासोदा, शाम 7.30 बजे विदिशा, और रात्रि 9.10 बजे भोपाल की नरेला विधानसभा के अशोका गार्डन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः 11.50 बजे रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा के सेमरिया मार्केट, दोपहर 1.40 बजे छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा के लवकुश नगर, दोपहर 3.35 बजे भिण्ड के एसएएफ मैदान में अटेर और भिण्ड विधानसभा की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी शाम 5 बजे ग्वालियर के फूलबाग मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रातः 11.30 बजे सबलगढ़ विधानसभा के बंटेश्वरा में जनसभा, दोपहर 12.30 बजे श्योपुर की विजयपुर विधानसभा में रोड-शो, दोपहर 1.45 बजे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के हीरानगर में आमसभा, दोपहर 3 बजे दिमनी विधानसभा के तरेनी में आमसभा एवं सायं 4.16 दिमनी विधानसभा के लहर में आमसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रातः10.30 बजे खण्डवा के सराफा बाम्बे बाजार में जनसम्पर्क करेंगे। प्रात 11.30 बजे हरीगंज बूथ पर पर्ची वितरण करेंगे। दोपहर 1.45 इंदौर जिले के महू विधानसभा के उत्तम गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। शाम 3.45 इंदौर पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 11.20 बजे भिण्ड विधानसभा में, दोपहर 12.25 बजे भिण्ड की लहार विधानसभा में, दोपहर 2.05 बजे शिवपुरी की पोहरी विधानसभा में, दोपहर 3.40 बजे गुना की राघौगढ़ विधानसभा में शाम 4.55 बजे अशोकनगर की चंदेरी विधानसभा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रातः 11 बजे छतरपुर जिले के महाराजपुर विधानसभा, दोपहर 12.30 निवाडी विधानसभा, शाम 4 बजे ग्वालियर जिले की ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के वेरजा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मंत्री नंदगोपाल नंदी प्रातः10 बजे सतना जिले के विरिंसंहपुर, दोपहर 12 बजे नागौद,दोपहर 2.30 बजे मैहर, शाम 4.30 बजे रामनगर और साम 6.30 बजे सतना विधानसभा में बैठक को सम्बोधित करेंगे।

सांसद मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी दोपहर एक बजे सिंगरौली की देवसर विधानसभा के ग्राम बरगवां में आमसभा, दोपहर 3 बजे चितरंगी विधानसभा के खरकटा गौरवी मंडल में जनसभा एवं शाम 4.45 बजे सिंगरौली विधानसभा के ग्राम जयंत में आम सभा को संबोधित करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in