नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों की धड़कने इस समय तेज हो चली है क्योंकि आज किसी भी समय GATE 2026 का रिजल्ट घोषित होने वाला है। इस बार परीक्षा का आयोजन IIT Guwahati के द्वारा किया गया था। परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने से पहले इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच कॉलेज के चयन को लेकर चर्चा होने लगी है। ऐसे में आइए जानते हैं देश के Top 20 Engineering Colleges के बारे में, जहां पढ़ाई करना हर छात्र का सपना होता है।
टॉप 20 इंजीनियरिंग कॉलेज (Top 20 Engineering Colleges)
IIT Madras (Chennai)
IIT Bombay (Mumbai)
IIT Delhi (New Delhi)
IIT Kanpur (Uttar Pradesh)
IIT Kharagpur (West Bengal)
IIT Roorkee (Uttarakhand)
IIT Guwahati (Assam)
IIT Hyderabad (Telangana)
NIT Tiruchirappalli (Tamil Nadu)
IIT Indore (Madhya Pradesh)
IIT Gandhinagar (Gujarat)
IIT Dhanbad (ISM)Dhanbad (Jharkhand)
Vellore Institute of Technology Vellore (Tamil Nadu)
IIT Patna (Bihar)
IIT Mandi (Himachal Pradesh)
IIT Jodhpur (Rajasthan)
NIT Karnataka (Karnataka)
IIT Ropar (Punjab)
Amrita Vishwa Vidyapeetham Coimbatore (Tamil Nadu)
3 साल तक पसंदीदा कॉलेज चुनने का मौका
GATE को सबसे अलग बनाती है उसके स्कोर के मान्य होने की अवधि। अगर आपने GATE की परीक्षा दी है और आप रिजल्ट जारी होने के बाद अपना पसंदीदा कॉलेज नहीं चुना पाते हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इसका स्कोर कार्ड 3 साल तक वैध रहता है। अगर आप पहले साल पसंदीदा कॉलेज नहीं चुन सके तो आप अगले 2 साल कोशिश कर सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे GATE 2026 का रिजल्ट
GATE 2026 के नतीजे GOAPS पोर्टल http://gate2026.iitg.ac.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए पोर्टल पर जाकर एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करेंगे। इसके बाद सुरक्षा के लिए एक सरल गणितीय सवाल हल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।




