नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास की परीक्षा देने वाले छात्रों की धड़कने तेज हो रही है। बोर्ड ने उनका रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आप या आपके परिचित ने RBSE Rajasthan Board Result 2026 की परीक्षा दी हैं तो केवल एक लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पा सकते हैं। हालांकि जो छात्र फेल होगे उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा का अवसर देता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र दोबारा एग्जाम देकर अपने अंक सुधार सकते हैं।
एक लिंक पर क्लिक कर चेक करें RBSE Rajasthan Board Result 2026 10वीं का रिजल्ट?
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
कैसे चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?
- छात्र सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- “RBSE Class 5 Result 2026” या “RBSE Class 8 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना जिला और जरूरी जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
वेबसाइट डाउन होने की स्थिति में SMS से जानें रिजल्ट
मोबाइल में RJ10 लिखकर अपना रोल नंबर डालें और 5676750 या 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपके फोन पर मिल जाएगा।
फेल होने वाले छात्र न हों निराश
अगर किसी छात्र का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है या वह फेल हो जाता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा का अवसर देता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र दोबारा एग्जाम देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। कम्पार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।




