नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। हालांकि, रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके लिए स्कूल अथॉरिटीज को CBSE की वेबसाइट पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे, जिसके बाद इन्हें छात्रों को वितरित किया जाएगा।
स्कूल से मिलेगा एडमिट कार्ड
CBSE के नियमों के मुताबिक, रेगुलर छात्रों का एडमिट कार्ड केवल स्कूल ही डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और फिर छात्रों को हार्ड कॉपी देंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने स्कूल से संपर्क कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल अथॉरिटी को ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं फिर होमपेज पर परीक्षा संगम पोर्टल लिंक पर क्लिक करें संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें मांगी गई जानकारी लॉगिन डिटेल्स भरें सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें CBSE एडमिट कार्ड में छात्रों से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सब्जेक्ट और कोड परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड मिलने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें। अगर किसी तरह की गलती हो, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
कब से कब तक चलेंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है कक्षा 10वीं 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक होगी, और कक्षा 12वीं की 17 फरवरी 2026 से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक होगी। एडमिट कार्ड बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी किसी भी अपडेट के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें बोर्ड परीक्षा की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है और अब छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ अंतिम तैयारी में जुट जाना चाहिए।





