back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Teacher course after 12th: टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? तो 12वीं पास करने के बाद बिना देर किए इन कोर्सेज में ले एडमिशन

छात्र अक्सर 12वीं पास करने के बाद इस असंमजस में रहते हैं कि आगे किस क्षेत्र में पढ़ाई जारी रखी जाए। अगर आप टीचर बनने की सोच रहे हैं तो निम्नलिखित कोर्सेज (Teacher course after 12th) में एडमिशन ले सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हमारे देश में छात्रों का एक बुहत बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपने सपनों को आयाम देने के लिए टीचर बनना चाहता है। ऐसी इच्छा के कई कारण हो सकते हैं- जैसे स्थापित जॉब, अच्छा वेतन, सम्मानित दर्जा आदि। यही कारण है कि करोड़ो युवा आज टीचर बनने का सपना अपने मन में तो पाले बैठे हैं लेकिन उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं है कि उन्हें किस दिशा में आगे की पढ़ाई को जारी रखना चाहिए। इस लेख के माध्यम से आप उन कोर्सेज से परिचित हो जाएंगे जो आपको टीचिंग करियर (Teacher course after 12th) को शुरु करने में मील के पत्थर की तरह काम कर सकते हैं।

12वीं पास करने के बाद इन कोर्सेज में दाखिला लें (Teacher course after 12th)

अगर आप अपना मन बना बैठे हैं कि आपको टीचिंग फील्ड में करियर बनाना है तो 12वीं पास करने के बाद ही आपकी नई जर्नी की शुरुआत हो जाएगी। 12वी पास करने के बाद नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत आने वाले इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम का चुनाव कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में ग्रेजुएशन और B.ed एक साथ 4 साल में पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरा ऑप्शन 4 वर्षीय B.EL.ED, इंटीग्रेटेड बीएड आदि प्रोग्राम है।

ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के पास हैं ये ऑप्शन

जो छात्र सोच रहे हैं कि उन्होंने तो ग्रेजुएशन कर लिया है तो क्या उनका समय व्यर्थ गया? तो ऐसा नहीं है। छात्र ग्रेजुएशन करने के बाद 2 वर्षीय B.ed, D.EL.ED आदि भी कर सकते हैं। इसके अलावा D.EL.ED/D.ed/NTT के माध्यम से भी अपने टीचिंग करियर के सपने को आयाम दिया जा सकता है।

हालांकि आपको मालूम होना चाहिए कि उपरोक्त सुझाई गई किसी भी डिग्री या डिप्लोमा को पूरा करने के बाद आपको TET या CTET पास करना होता है। इसी के बाद छात्र टीचर पद के लिए निकली भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism Course After 12th) आज के समय में एक शानदार विकल्प है, खासकर अगर आपको लिखने,...
spot_img

Latest Stories

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵