back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ganpati Utsav 2023: गणेश चतुर्थी के दस दिनों के व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं।

Ganpati Utsav 2023:अगर आप गणेश चतुर्थी का व्रत रख रहे हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणेश चतुर्थी के उत्सव पर व्रत पर क्या परहेज कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: गणेश चतुर्थी 2023 का उत्सव देश भर में धूमधाम और हार्सोउल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई लोग गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर बप्पा के आगमन को सेलिब्रेट कर रहे हैं तो कुछ लोग गणेश चतुर्थी के पूरे नियम कायदे कानून के साथ  व्रत रख रहे हैं । वहीं अलग-अलग राज्यों में गणेश उत्सव मनाने के तरीके भी अलग-अलग हैं लेकिन सबकी आस्था एक ही होती है।  इस उत्सव के दौरान व्रत रखने का भी अपना एक अलग महत्व है। भक्तगण पूरे बप्पा के लिए पूरे दस दिन तक व्रत रखते हैं।  मगर व्रत के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना उतना ही जरूरी है। अगर गणेश उत्सव के दौरान आप व्रत रख रहे हैं तो कई बार खाने-पीने की जाने वाली गलतियों को आपको एसिडिटी सिर दर्द या उल्टी या अपच जैसी  समस्या हो सकती हैं ऐसे में अगर आप अपनी सेहत का पूरा ख्याल तभी रख सकते हैं जब आप व्रत में अच्छी डाइट का इस्तेमाल करेंगे। तो चलिए जानते है कि आप गणेश उत्सव के दौरान उपवास के समय क्या खा सकते हैं क्या नही।

सुबह का नाश्ता

उपवास वाले भक्तगण सुबह पूजा अर्चना करने बाद सबसे पहले बप्पा को लगाया गया भोग का प्रसाद  चखें फिर सुबह नाश्ते में मोसंबी या संतरे का जूस पीकर दिन की शुरुआत करें। इसके बाद  एक सेब  दिन भर में जरूर खाएं और पपीते को अपने नाश्ते में शामिल करें।  इसे खाने से आपके पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है। फलाहार  दिन के वक्त हैवी फलाहार करना चाहिए।  फलाहार के वक्त आप पनीर की व्रत वाली सब्जी और सिंघाड़े के आटे की रोटी खा सकते हैं। इससे आपके प्रोटीन के जरूरत पूरी होगी। और आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे।

साबूदाने की खिचड़ी

व्रत के दौरान आप साबूदाने की खिचड़ी खा सकते हैं।  यह पेट भरने के लिए काफी अच्छा विकल्प है। लेकिन डीप फ्राई साबूदाने के बड़े खाने से बचें तो अच्छा रहेगा।  डीप फ्राई होने के कारण उसमें कैलोरी और फैट से दोनों अधिक हो जाते हैं। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है। और पेट में गैस वा एसिडिटी पैदा हो सकती है।

कम तेल और घी में बनाए फलाहार

दिन के फलाहार के बाद या उससे पहले कभी भी आपको भूख लगे तो फल ड्राई फ्रूट्स और मखाने खा सकते हैं। जितना हो सके तले भुने खाने की चीजों से या ज्यादा घी से दूर रहे क्योंकि ज्यादा तेल खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 

व्रत के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान

आलू चिप्स ,तली हुई मूंगफली बड़े यह सब खाने से बचें। साथ ही ज्यादा चाय कॉफी पीना भी व्रत में नुकसान कर सकता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, तो सेंधा नमक बिल्कुल न खाएं।  सेंधा नमक में पोटेशियम होता है, जो आपको नुकसान कर सकता है। 

व्रत में ज्यादातर लोग एक ही बार फलाहार करते हैं, जिससे कई बार हाइपोग्लाइसीमिया हो जाता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि दिनभर में कुछ ना कुछ आप थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहे हैं। कई लोग गणपति की स्थापना तक व्रत रखते हैं और उसके बाद शाम को भोजन करते हैं ऐसे में ध्यान रखें की व्रत के बाद किए जाने वाले भोजन में प्याज लहसुन चुकंदर गाजर और कटहल खाना वर्जित है।  इससे व्रत के दिन खाने से बचें ।व्रत के दौरान किसी मांस, मछली वाली जगह पर जाने से बचें। अगर हो सके तो पूरे दस दिनों तक बप्पा के आसपास ही रहें।  व्रत के बर्तनों को अलग रखें। आप साफ सुथरे बर्तनों में ही पकवान बनाए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...