Siddheshwar Nath : सावन के महीने में सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में 41 दिन तक जलाएं दिया, पूरी होगी सारी मनोकामना

यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से जो भी आप चाहते हैं वे सब पूरी हो जाती है। श्रावण मास में इस मंदिर में हर सोमवार भक्तों की भीड़ एकोत्रित हो जाती है।
Siddheshwar Nath  : सावन के महीने में  सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में 41 दिन तक जलाएं दिया, पूरी होगी सारी मनोकामना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिरोजाबाद में स्थापित सात सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर में 41 दिन तक शिव के दर्शन कर दीपक जलाने से जो भी मुरादें मांगी जाए वो सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से जो भी आप चाहते हैं वे सब पूरी हो जाती है। श्रावण मास में इस मंदिर में हर सोमवार भक्तों की भीड़ एकोत्रित हो जाती है।

700 वर्ष पुराना है मंदिर

जनपद के मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के महंत राममोहन दीक्षित बताते हैं कि श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर लगभग 700 वर्ष से भी अधिक पुराना है। प्रभु रामलाल महाराज मंदिर की वर्षों तक सेवा कर चुके हैं। उन्होंने मंदिर में कई वर्ष तक तपस्या भी की थी। भगवान शिवजी ने साक्षात उन्हें दर्शन भी दिए थे।

41 दिन जलाते हैं दीपक

महंत का कहना है कि श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त निरंतर भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को आता है। 41 दिन तक इस मंदिर में जो भी साधक दीपक जलाते हैं, भगवान भोलेनाथ उस भक्त का की सारी मनोकामना पूरी करते हैं।

सावन में लगता है भक्तों की भीड़

उन्होंने बताया कि श्रावण मास के दिनों में यहां पर भक्तों का रेला लगा रहता है। श्रावण के हर सोमवार को सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालू लाइन में लगे हुए होते हैं। भक्त बेल पत्र, धतूरा, फल, फूल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं भगवान शिव का जल और दूध से जलाभिषेक करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in