Shaniwar Upay: शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की ही तरक्की

शनिवार के दिन भगवान शनि की विधिवत पूजा करने से मनुष्य के अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं। शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं।
Shaniwar Upay: शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की ही तरक्की

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का एक विशेष महत्व होता है। सातों दिनों को अलग-अलग देवी देवता के नाम समर्पित होता है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन भगवान शनि की विधिवत पूजा करने से मनुष्य के अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं। शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर शनि की बुरी नजर पड़ जाती है, उसे अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में बहुत उन्नति और सफलता प्राप्त करते हैं। शनि महादशा या शनि दोष से पीड़ित लोगों को शनिवार के दिन विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन उपायों को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन में तरक्की का नया रास्ता खोल सकता है।

शनिवार के दिन करें ये 4 उपाय

  • शनिवार के दिन शनिवार के दिन जरूर करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन कुत्ते की सेवा करने से शनिदेव की कृपा मनुष्य पर सदा बनी रहती है।

  • जो कोई भी व्यक्ति शनिवार को सूर्योदय के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करके घी का दीपक जलाता है या जल चढ़ाने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।

  • शनिवार के जिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं इसके साथ ही काला तिल अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शनिदेव की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है।

  • यदि किसी व्यक्ति के जीवन में शनि की साढ़ेसाती चल रही हो, तो वह शनिदेव के मंत्रों और चालीसा का पाठ कर सकता है। शनिवार के दिन ऐसा करना बेहद ही लाभकारी होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in