back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी कष्टों से मुक्ति

शनि देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब उन्नति और सफलता प्राप्त करता है। शनि कष्ट भी दूर करता है, साथ ही शनिदेव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से शनि महाराज की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही अगर किसी की कुंडली में शनि दोष है तो उसे शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ कार्यों से दूर किया जा सकता है। शनि देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब उन्नति और सफलता प्राप्त करता है। शनि कष्ट भी दूर करता है, साथ ही शनिदेव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार के दिन के किन उपायों से शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

शनि मंत्र का जाप करें

शनि देव की कृपा प्राप्त करने और अपनी कुंडली में साढे़साती के प्रभाव को कम करने के लिए आपको शनिवार के दिन शनि देव के मंत्रों और चालीसा का पाठ करना चाहिए, साथ ही हो सके तो शनि मंदिर जाकर शनि चालीसा का पाठ करें।

हनुमान जी की पूजा करें

मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसे में शनि देव की कृपा पाने और कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा करना जरूरी है। विशेष रूप से शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।

इन वस्तुओं का करें दान

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काले तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काले कपड़े, जूते-चप्पल दान करने चाहिए। यह जीवन को आसान बनाता है।

पीपल के पेड़ की करें पूजा

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से भगवान शनि की कृपा दृष्टि मनुष्य पर बनी रहती है। जो व्यक्ति शनिवार को सूर्योदय के बाद पीपल की पूजा करता है, जल दान करता है और तेल का दीपक जलाता है, उसे हमेशा शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। पीपल की पूजा करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

कुत्तों को खाना खिलाएं

शनिवार के दिन काले कुत्ते की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव को कुत्ते बेहद ही प्रिय होते हैं। हिंदू धर्म में जानवरों की सेवा का भी विशेष महत्व है। जानवरों की सेवा करने से मनुष्य के तमाम कष्टों का निवारण होता है। कुत्तों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने वाले लोगों से शनिदेव कभी नाराज नहीं होते और उन पर कृपा करते रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...