Shani Jayanti 2023: शनि जयंती के दिन बन रहा शुभ योग, इन बातों का रखें विशेष ख्याल

हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन शनि जयंती का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 19 मई,2023 को मनाया जाएगा। इस दिन बेहद ही अद्भूत संयोग बन रहा है।
Shani Jayanti 2023: शनि जयंती के दिन बन रहा शुभ योग, इन बातों का रखें विशेष ख्याल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में अनेक देवी देवताओं की उपासना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव व्यक्ति को कर्म के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र मेंशनि देव को खुश करने के अनेक उपाय बताये गए हैं। जिस व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या का प्रभाव पड़ जाता है उनको जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन शनि जयंती का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 19 मई, 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन बेहद ही अद्भूत संयोग बन रहा है।

शनि जयंती के दिन बन रहा है ये अद्भूत संयोग

इस बार शनि जयंती के दिन शोभन योग बन रहा है। कुंभ और मेष राशि शनि ग्रह होने के कारण शश योग और गजकेसरी योग का बन रहा है। इस बार इस दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। ये सब मिलकर इस दिन को बेहद उत्तम बना रहे हैं। इस दिन विधि विधान से शनि देव की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते है।

शनि जयंती के दिन रखें इस का बात का ख्याल

  • ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि शनि जयंती के दिन शनिदेव का प्रभाव बहुत अधिक हो जाता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें किआप ऐसा कोई काम ना करें जो शनिदेव को क्रोधित कर दे।

  • शनि जयंती के गलती से भी किसी भी तरह का कोई लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन लोहा खरीदना बेहद ही अशुभ माना जाता है।

  • शनि जयंती के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना बेहद ही लाभकारी होता है। शनिदेव को सरसों का तेल बेहद ही प्रिय है।

  • शनि जयंती के दिन मनुष्य को किसी भी प्रकार के झगड़े से बचना चाहिए। यदि इस दिन आप किसी भी तरह के वाद-विवाद में फंसते हैं तो शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इस दिन अपने मन से देष को दूर कर सच्चे हद्रय से शनिदेव का ध्यान लगाने से मनुष्य के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in