back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sawan Somwar 2023: सावन का पहला सोमवार आज, जानिए किस विधि से करें पूजा

Sawan Somwar: सावन के महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है जो भी भक्त सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सावन के पावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। सावन का पहला सोमवार आज यानि 10 जुलाई 2023 को है। सावन के महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है जो भी भक्त सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है, भगवान उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। सावन में जो भी कुंवारी कन्या भगवान शिव को जल चढ़ाती हैं उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है। आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार के दिन किसी विधि से महादेव की पूजा करनी चाहिए।

Untitled_design__1_.png

सावन के सोमवार का महत्व

सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना बहुत फलदायी और शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवार का व्रत करने से साधक को मनवांछित फल प्राप्त होता है। सावन में भगवान शिव की पूजा करना अति उत्तम है। यहां मुख्य रूप से शिवलिंग की पूजा की जाती है और जल तथा बेलपत्र चढ़ाये जाते हैं।

सावन के पहले सोमवार को करें इस विधि से करें पूजा

सोमवार के दिन सावन स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाएं। अपने घर से मंदिर तक नंगे पैर जाएं और अपने घर से एक लोटे में जल भरकर ले जाएं। मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें। सावन के पहले सोमवार में भगवान शिव का कच्चे दूध से जलाभिषेक करें। सोमवार को भूखे प्यासे रखकर शिव की भक्ति में लीन रहें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵