Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार के दिन करें ये उपाय , भगवान शिव की मिलेगी असीम कृपा

Sawan Somwar : इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का रहने वाला है। सावन के महीने में हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है।
Sawan Somwar 2023:  सावन के पहले सोमवार के दिन करें ये उपाय , भगवान शिव की मिलेगी असीम कृपा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Sawan Somwar : सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में इस महीने का खासा महत्व है। सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। सावन के पावन महीने में देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में जो भी कुंवारी लड़कियां सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करती हैं, उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है। इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023, से शुरू हो रहा है।

59 दिन का होगा सावन का महीना

इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का रहने वाला है। सावन के महीने में हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन का व्रत रखने से साधक के जीवन में सुख,समृद्धि आती है। इस बार सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में सावन के पहले सोमवार के दिन कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है।

करें ये खास उपाय

सावन के महीने में सुबह जल्दी उठकर गंगाजल युक्त जल से स्नान करें और आचमन के बाद सफेद वस्त्र पहनें। फिर जल में गंजल, बिल्व पत्र और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। आक, धतूरा, हरसिंगार के फूल चढ़ाएं। "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। शिवजी को भांग धतूरे का भोग लगाएं।

सावन के खास नियम

श्रावण सोमवार व्रत सूर्योदय के तीसरे घंटे तक मनाया जाता है। इस माह भगवान शिव की पूजा वोल्पत्र से करना शुभ फलदायी रहेगा। उपवास करते समय एक ही समय भोजन करना एकाशन कहलाता है और लगातार उपवास करना पूर्णोपवा कहलाता है। पुराणों और शास्त्रों के अनुसार सोमवार के व्रत तीन प्रकार के होते हैं। सावन सोमवार, सोलह सोमवार, सोमप्रदोष। शिवपुराण के अनुसार यदि आप सावन सोमवार का व्रत करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं तुरंत पूरी होंगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in