Sawan Mantra 2023: सावन में करें शिव के इन विशेष मंत्रों का जाप, सारे रूके काम हो जाएंगे पूरे

Sawan Mantra: सावन के महीने में शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इस संदर्भ में शिव के मंत्र विशेष महत्वपूर्ण हैं।
Sawan Mantra 2023:  सावन में करें शिव के इन विशेष मंत्रों का जाप, सारे रूके काम हो जाएंगे पूरे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सावन के पवित्र महीने की शुरूआत हो गई है। यह महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। सावन के महीने में शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इस संदर्भ में शिव के मंत्र विशेष महत्वपूर्ण हैं। सावन माह में करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल जानिए इसके बारे में...

शिव के चमत्कारी मंत्र का जाप

भगवान शिव की आराधना का मूल एवं सरल मंत्र है ॐ नमः शिवाय। इसका अर्थ यह है कि मैं अपने सुन्दर भगवान शिव को प्रणाम करता हूँ। जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपदा के लिए महादेव के इस मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

यह मंत्र बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र का लगातार जाप करने से अकाल मृत्यु दूर हो जाती है। यह मंत्र न केवल भय को दूर करता है, बल्कि शत्रु पर विजय भी दिलाता है। सावन माह में सुबह शिव पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र की एक माला का जाप करना शुभ माना जाता है।

जरा जन्म दुःखौघ तातप्यमानं,

प्रभो पाहि आपन्नामामीश शम्भो ॥

भगवान शिव के इस मंत्र का एक माला जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। इस मंत्र का जाप करने से चिंता से मुक्ति मिलती है।

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय

भस्मांग रागाय महेश्वराय।

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय

तस्मै नकाराय नमः शिवाय।

अपने जीवन में वांछित परिणाम पाने के लिए भगवान शिव के इस मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान शिव का यह मंत्र आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।

ॐ शंकराय नमः ।

ॐ महादेवाय नमः।

ॐ महेश्वराय नमः।

ॐ श्री रुद्राय नमः।

ॐ नील कंठाय नमः।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in