back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dussehra 2023: रावण की लंका में भी लंकेश का वध, श्रीलंका में जलेगा रावण का पुतला

- दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह वो खास  दिन होता है। जब भगवान श्री राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आगामी 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को दशहरा का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।  इस दिन  ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। दरअसल यह  त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के  प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है l। पूरे भारत में दशहरे के दिन रावण ,कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को जलाया जाता है। आपको बता दें कि प्राचीन कथाओं के अनुसार भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में रावण से जुड़ी कई ऐसी ऐतिहासिक और प्राचीन जगह हैं। जो आपको रामायण काल में ले जाएंगे। आपको बता दें कि श्रीलंका में भी दशहरे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे की इस त्यौहार को देखने के लिए कई देशों से लोग आते हैं तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी जगहें है।

दिवुरोमपोला

दिवुरोमपोला यह वह मंदिर है। जो श्री लंका में काफी अद्भुत माना जाता है, यहां दशहरा काफी धूमधाम से बनाया जाता है।  यह मंदिर सीता एलिया से 15 किलोमीटर दूरी पर है।  माना जाता है कि, यह वही मंदिर है जहां पर माता सीता की अग्निपरीक्षा हुई थी। दशहरे के दिन इस मंदिर में रावण का वध किया जाता है। 

सीता अम्मन मंदिर

ऐसा माना जाता है कि सीता अम्मन मंदिर का नाता माता सीता से है।  प्राचीन कथाओं के अनुसार रावण ने सीता मां को यहीं पर रखा था । यह  मंदिर श्रीलंका के नुवारा एलिया से  5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह मंदिर 5000 साल पुराना है, यहां दशहरे का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। 

कटारागामा

कटारागामा मंदिर भगवान कार्तिकेय सुब्रमण्यम को समर्पित माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिकेय इंद्रदेव के कहने पर ही युद्ध में भगवान राम की मदद के लिए आए थे l भगवान कार्तिकेय ने रावण के ब्रह्मास्त्र से राम जी की रक्षा की थी। विजयादशमी पर इस मंदिर में रावण को जलाया जाता है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। 

श्री अजनेया मंदिर

इस मंदिर में आप कोलंबो से 45 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंच सकते है। यह मंदिर राम भक्त हनुमान को समर्पित है।  यहां रहने वाले हिंदुओं के बीच अजनेया मंदिर काफी पॉप्युलर है।  यहां की सबसे खास बात यह है कि मंदिर में आपको पंचमुखी हनुमान की मूर्ति भी देखने को मिल जाएगी। दशहरे के दिन रावण का वध करने इस त्योहार को बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जाता है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Angelo Mathews ने लिया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट, भावुक होकर बोले- “देशसेवा सबसे बड़ा सम्मान”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...