
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: करवाचौथ व्रत हर एक शादीशुदा महिला के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की दीर्घायु की कामना में निर्जला व्रत रखती है और चांद को देखकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती है। साथ ही महिलाएं सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा की पूजा करती है। और आशीर्वाद लेती हैं। करवाचौथ के दिन महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से व्रत एवं पूजन करती हैं। और व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करने का प्रयास करती है। ऐसे में कई महिलाएं व्रत के दौरान कुछ गलतियां कर देती हैं। जिनकी वजह से उन्हें शुभ फल प्राप्त नहीं होता और इसके कई बुरे परिणाम भुगडदने पड़ते हैं।।इसलिए महिलाओं को ये पांच काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए।
पूजा पाठ के घर में सुहागिन महिलाओं को अपने से बड़े बुजुर्ग लोगों से ऊंची आवाज में बात करना अशुभ माना गया है। इसके साथ ही गाली गलौज से बात करना या फिर अपने पति से ऊंची आवाज बात करना, उन्हे अपशब्द कहना, घर में कलेश फैलाना अशुभ माना गया है। व्रत के दौरान महिलाओं को सिलाई ,कढ़ाई और बिनाई से बचना चाहिए इस दिन सुई और धागे का उपयोग नहीं करना चाहिए।
करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को दिन में बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। वरना इसका शुभ फल प्राप्त नहीं होता और वह ऊपर से दोष लगता है। अगर आप बीमार है तो फिर सो सकती है। मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए करती है। इस दिन महिलाओं को अपनी 16 श्रृंगार से जुड़ी सामग्री को किसी अन्य महिला के साथ नहीं बांटना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे मां पार्वती भी नाराज होती है।
करवाचौथ में निर्जला व्रत रखा जाता है। करवाचौथ के दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करते हैं, लेकिन पूरे दिन बिना अन्य जल ग्रहण किए पूरे दिन उपवास करते हैं। व्रत वाले दिन महिलाओं को भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। अन्यथा व्रत टूट जाता है और पति पर बुरा असर पड़ता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन जरूर करें ये चीजें, शुभ फल देगा ये व्रत (raftaar.in)