नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाशिवरात्रि का त्योहार भक्तों के लिए बहुत खास होता है इस दिन लोग शिवजी के लिए उनका पसंदीदा भोग बनाते हैं। मखाने की खीर की बात करें तो यह भोग लगाने के लिए एक अच्छी रेसिपी है। इस भोग का प्रसाद आप व्रत में भी खा सकते हैं। इस दिन भक्त भोलेनाथ के लिए व्रत भी रखते हैं और पवित्र भोजन का सेवन करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो मखाने की खीर को खा सकते हैं। मखाने का खीर बनाना बहुत ही आसान है जिसकी रेसिपी नीचे बताई गई है।
सामग्री
- मखाना
- दूध
- चीनी
- घी
- मेवा
- इलायची पाउडर
- केसर
खीर बनाने की विधि
- मखाने की खीर को बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को अच्छी तरह से भून लीजिए। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं तो इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए।
- अब एक पैन में दूध को अच्छी तरह उबाल लीजिए जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें भुने हुए मखानों को मिला दीजिए। अब इसे अच्छी तरह से 5 से 10 मिनट पकाना है।
- समय पूरा होने के बाद अब आपको इसमें चीनी मिलाना है। इसके बाद मेवे को भी मिश्रण में अच्छी तरह से मिला दीजिए।
- खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डाल दीजिए। इस तरह से खीर तैयार हो जाएगा इस उतारकर ठंडा होने दीजिए इसके बाद भोग लगा सकते हैं।
क्या है मखाने के खीर के फायदे
मखाने का खीर व्रत के समय में शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देता है। अगर आप महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो इस दौरान आपका पेट बिल्कुल भी खाली नहीं लगेगा। मखाने का खीर शिवजी को भोग लगाने के बाद पूरा परिवार इस प्रसाद के रूप में खाता है तो भोलेनाथ का आशीर्वाद मिल जाता है।
व्रत में खा सकते हैं मखाना
महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान आपको पवित्रता का खास ध्यान रखना चाहिए इसलिए खाने पीने के लिए भी दूध से बनी चीज बनाई जा सकती है। मखाना एक ऐसी पौष्टिक चीज है जो व्रत के दौरान शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखना है।





