back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ganpati Utsav 2023: गणेश उत्सव पर पंडाल और घर की ऐसे करें सजावट, हर कोई देखकर कहेगा ‘भाई वाह…’ 

Ganpati Utsav 2023: गणेश उत्सव पर अगर आप गणपति बप्पा की स्थापना करना चाहते हैं तो आप साधारण से लेकर इकोफ्रेंडली के साथ और भी अनोखे तरीकों से गणपति का डेकोरेशन कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क:  देशभर में गणेश उत्सव देखने को मिल रहा है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलने वाला है।  आज से देशभर के तमाम राज्यों और घरों में गणपति बप्पा विराज रहे हैं। और उनके स्वागत  सत्कार के लिए बड़े-बड़े और छोटे-छोटे पंडाल भी बनाए जा रहे हैं। इसके बाद उनकी स्थापना करके धूमधाम से पूजा अर्चना की जाएगी। ऐसे में घर पर बप्पा के पूजा स्थल को कैसे सजाया जाए यह एक बड़ा सवाल रहता है।इसलिए हम आपको आज बहुत सारे आसान उपाय  और खूबसूरत स्टाइल बताने जा रहे हैं। जिन्हे आप भी घर में छोटा सा पंडाल बनाकर गणपति भगवान को स्थापित कर सकते है। 

फूलों से करें सजावट

फूल सजावट के नजरिया से सबसे अच्छा और सरल माध्यम है।  इससे कई तरह की सजावट की जा सकती है। इसके लिए आप एक या अनेक प्रकार के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।  बप्पा के स्थापना स्थल पर आप सफेद और गुलाबी फूलों का इस्तेमाल करेंगे तो बहुत ही खूबसूरत नजर आयेंगे। जो देखने में काफी शांत और सुकून भरे  भी रहते हैं। 

इकोफ्रेंडली सजावट करें

कार्डबोर्ड कागज और फूल जैसे सामग्री के साथ आप गणपति  के पूजन स्थल को इकोफ्रेंडली की थीम से भी सजा सकते हैं।  इसके अलावा यदि आपका बजट ज्यादा है। तो आप लकड़ी की सजावट का भी विकल्प चुन सकते हैं। क्योंकि पिछले कुछ सालों से लोग घरों में इकोफ्रेंडली सजावट का महत्व ज्यादा दे रहें है।  वहीं लकड़ी की सजावट तो बहुत आकर्षक लगने लगेगी  लकड़ी  की सजावट को आप कई तरह के रंग दे सकते हैं l  यहां सफेद और हरे रंग को विशेष कर ज्यादा महत्व दिया जाता है।  इतना ही नहीं आप केले के पत्तों से बहुत ही खूबसूरती के साथ बप्पा का आसान और शॉल भी तैयार कर सकते हैं।  ऐसा करने के बाद आपके गणपति सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगे। 

कपड़े से करे सजावट

अगर आप फूलों से या अन्य तरीकों से इस बार गणेश स्थल की सजावट नहीं करना चाहते। कुछ नया करना का मन है तो आप कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं । क्योंकि कपड़े की सजावट बेहद अलग और अद्भुत मानी जाती है।  इसके लिए आप रंग बिरंगे  कपड़े का इस्तेमाल कर ले और उनकी चौकी पर लगाएं। इसके साथ ही कपड़ों को चौकी के आसपास भी  अलग-अलग जगह पर लगाएं। कपड़े आप बाजार से थोक की दुकान से खरीद सकते है। साथ ही आप बजने वाले घुंघरू, लटकन आदि का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

लाइटिंग का करें इस्तेमाल 

अगर गणपति पंडाल को आप रौशनी से नहलाना चाहते है। और आपकी मंशा ऐसी है कि पूरे दस दिन तक गणपति बप्पा का दरबार चमकता रहे तो फिर आप लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकते है। पंडाल के आसपास बिजली वाली रंग बिरंगी और टिमटिमाने वाली लाइटों का भी  इस्तेमाल कर सकते हैं।  अगर पेड़ पौधे भी आसपास हैं   तो उनमें  भी लाइट की सजावट कर सकते हैं।  साथ ही पंडाल के आसपास लगे टेंट पर भी आप लाइटिंग की सजावट कर सकते हैं।  जिससे गणपत बप्पा का भव्य  पंडाल बहुत सुंदर लगेगा। 

रंगोली से करें सजावट

रंगोली को धार्मिक अवसरों पर सजावट के लिए शुभ माना जाता है।  ऐसे में आप इस बार कुछ नया और यूनिक करके गणपति  पंडाल को सजाने के लिए रंगोली का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आप  पंडाल के द्वार पर रंगोली बनाएं। फिर कुछ फूल लगाएं । आप रंगोली पाउडर  घर के आटा,  चावल फूल से भी रंगोली बना सकते हैं । अगर लंबे समय तक रंगोली को बनाए रखना चाहते हैं  तो पेंट से भी कलाकृति बनाकर कुछ दिनों के लिए रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵