नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दोस्ती एक एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वैसे तो दोस्ती का सेलिब्रेशन किसी खास दिन का मोहताज नहीं है लेकिन हर साल इस रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दोस्ती का खास दिन होता है।
भारत में भी इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रिट किया जाता है। हमारे देश में हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार (First Sunday of August) को दोस्ती दिवस यानी फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन हर कोई चाहता है कि अपने खास दोस्त के साथ इसे पूरे एन्जॉय के साथ मनाया जाए जिससे दोस्ती के रिश्ते और मजबूती हो। फ्रेंडशिप डे इस साल आज 3 अगस्त को मनाया जा रहा है।
फ्रेंडशिप डे के इस सेलिब्रेशन के बीच एक सवाल मना में हमेशा आता है कि आखिर ऐसा क्या है कि फ्रेंडशिप डे को हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को ही मनाया जाता है। इसके बजाय किसी अन्य दिन को क्यों नहीं। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे हर साल एक खास दिन को ही फ्रेंडशिप डे के तौर पर सेलिब्रिट किया जाता है।
फ्रेंडशिप डे की शुरूआत
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2025 को मनाने की शुरूआत सबसे पहले अमेरिका में सन् 1930 में हुई थी। जब हॉलमार्क कार्डस के संस्थापक जॉयस हॉल ने एक सुझाव दिया कि दुनियाभर में एक ऐसा दिन भी होना चाहिए, जो पूरी तरह से दोस्तों को समर्पित हो। हालांकि उस समय तक इस दिन को मनाने का उद्देश्य खास दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देने के लिए प्रोत्साहित करना था। लेकिन बदलते समय के साथ इस दिन ने लोगों के दिलों में अपने लिए भावनात्मक और सामाजिक जगह बनाई।
अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने का ऐलान किया। तब से आज तक इस दिन का फ्रेंडशिप डे के रुप में मनाया जाने लगा। अमेरिका के बाद भारत सहित अन्य देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाने लगा।





