back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुभाशुभ- निदर्शन व्रत विधि – Shubha Ashubh Nidarshan Vrat Vidhi

शुभाशुभ- निदर्शन व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को रखा जाता है। शुभाशुभ- निदर्शन में विशेष रूप से लोकपाल तथा भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह व्रत सौभाग्य फलदायी माना जाता है।

शुभाशुभ- निदर्शन व्रत विधि (Shubha Ashubh Nidarshan Vrat Vidhi in Hindi)

नारद पुराण के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को सर्वव्यापी वायु की परीक्षा लेने के लिए घर से बाहर जाना चाहिए। घर के पास खुले स्थान पर बांस गाड़ कर उस पर एक पताका लगाना चाहिए। इसके पश्चात इस बांस के चारों दिशाओं में लोकपालों की स्थापना करके उनकी पूजा करनी चाहिए।

सभी दिशाओं से चल रही वायु की पूजा के बाद घर जाकर जमीन पर सो जाना चाहिए। इस दिन रात में देखा गया सपना जरूर सच होता है। यदि सपना अशुभ हो तो अगले दिन उठकर पूरी श्रद्धाभाव से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए तथा आठ पहर तक उपवास रखकर 8 ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए।

शुभाशुभ- निदर्शन व्रत फल (Benefits of Shubha Ashubh Nidarshan Vrat in Hindi)

अशुभ सपने के बाद की गई शिव जी की आराधना से इसकी संभावना समाप्त हो जाती है तथा सब मंगलमय होता है। शुभाशुभ- निदर्शन व्रत को श्रद्धापूर्वक रखने से मनुष्य को संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है तथा वह मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक को जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...