back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ, भक्त अपने घर इस प्रकार करें पूजा

अयोध्या में बनी रामलला की मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ। आज के दिन एक बार फिर से राम भगवान की मंदिर को फूलों से सजा दिया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम भगवान की मंदिर की आज पहली वर्षगांठ है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर में 2024 में हुई थी। भक्तों के 500 साल इंतजार के बाद राम भगवान अपने मंदिर में विराजमान हुए थे। मंदिर में राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह काफी भव्य था जिसे देखकर हर भक्त की आंखें खुशी नम हो गई थी। वहीं आज मंदिर की पहली वर्षगांठ के मौके पर चलिए कुछ खास बातें जानते हैं।

11 जनवरी को भी मनाई गई वर्षगांठ

अयोध्या के मंदिर को आज फूलों से एक बार फिर से सजा दिया गया है। रामललाका स्वागत एक बार फिर से किया जा रहा है। राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कि आज पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज के दिन एक बार फिर भव्य तरीके से राम भगवान का सिंगार उनके लिए भोग और भक्तों में उनकी आस्था देखने को मिल रही है। हालांकि आपको बता दें कि भगवान राम की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को ही मनाई जा चुकी है। क्योंकि वास्तव में, रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार मनाई जाएगी। लेकिन तारीख के हिसाब से देखा जाए तो आज 22 जनवरी को पहली वर्षगांठ है।

घर पर ही इस प्रकार करें राम भगवान की पूजा

हिंदू धर्म में राम भगवान की पूजा करने का बहुत महत्व माना जाता है। राम भगवान की पूजा अर्चना करने से आपके समस्त पापों का नाश होता है। राम भगवान की भक्ति कीर्तन उनका भजन करने से आपके जीवन के सारे कष्ट कट जाते हैं। अगर आज के दिन आप राम भगवान की कृपा पाना चाहते हैं तो अपने घर के मंदिर को भी आप अच्छे से सजा कर राम भगवान को मिष्ठान फल आदि का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान की कृपा आपकी ऊपर बनी रहती है और आपके जीवन में सदैव सफलता प्राप्त होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राम मंदिर पर धर्म ध्वजा से बौखलाया पाकिस्तान, UN से की अपील, भारत में मुसलमानों की विरासत को बताया खतरा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लगने के बाद पाकिस्तान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने...
spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵