Shukrawar ke Upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय, धन के साथ सेहत का मिलेगा लाभ

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का सच्चे मन से ध्यान लगाने से व्यक्ति के हर कष्ट मिट जाते हैं। इसके साथ ही मनुष्य को धन लाभ मिलता है।
Shukrawar Upay
Shukrawar Upay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं को एक दिन समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का सच्चे मन से ध्यान लगाने से व्यक्ति के हर कष्ट मिट जाते हैं। इसके साथ ही मनुष्य को धन लाभ मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मी जी का व्रत और ध्यान करने से घर में सुख, समृद्धि बनी रहती है। यदि आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आप इन उपायों को कर सकते हैं।

इन उपायों को करें

  • अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को शृंगार का भोग लगाएं। यह भाग्य और सुख की वृद्धि करता है।

  • यदि आप धन की देवी मलक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाओं को चूड़ियां दें। यह परिवार को सुखी और समृद्ध बनाता है। साथ ही वैवाहिक संबंध भी मधुर होते हैं।

  • ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार की शाम कुंवारी कन्याओं को शृंगार सामग्री देने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इससे अविवाहित लड़कों के विवाह की संभावना बढ़ जाती है। यह उपाय अविवाहित लड़के की माता कर सकती है।

  • - अगर आप सौभाग्य और समृद्धि पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन सरसों का तेल दें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साधक पर उनकी कृपा अवश्य बरसती है।

  • - शुक्रवार के दिन सौभाग्य और समृद्धि के लिए गुड़ का दान करें। यह घर में सौभाग्य, समृद्धि और समृद्धि भी लाता है।

  • चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसके लिए शुक्रवार के दिन चावल का दान करना न भूलें। आप जरूरतमंदों और गरीबों को चावल का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in