नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आज 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र के नौ शुभ दिन पर भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा और उपासना करते हैं। नवरात्र के ये दिन शक्ति, भक्ति और उत्सव का प्रतीक माने जाते हैं, जो आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास से भरपूर होते हैं।
नवरात्र के दौरान भक्त व्रत रखते हैं और घर-घर में कलश स्थापना व घटस्थापना होती है। नौ दिनों तक घर और मंदिरों में मां की चौकी सजाई जाती है, भजन-कीर्तन होते हैं, और लोग उपवास, जप और हवन के माध्यम से माता रानी को प्रसन्न करते हैं।
शारदीय नवरात्र को शक्ति की उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्र का हर दिन सभी जातकों के लिए अत्यंत शुभ होता है, और इस साल यह पर्व विशेष शुभ योग के साथ शुरू हो रहा है।
शारदीय नवरात्र 2025 शुभ संयोग
शास्त्रों के अनुसार, शारदीय नवरात्र का पहला दिन यानी घटस्थापना या कलश स्थापना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार नवरात्र में कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जैसे ब्रह्म योग, शुक्ल योग और महालक्ष्मी राजयोग। ये नौ दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि करियर, धन और निजी जीवन में भी शुभ परिणाम दे सकते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह नवरात्र सबसे मंगलकारी रहेगा।
ये रहेंगी लकी राशियां
1. मेष
नवरात्र मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यह समय आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और बिजनेस में विस्तार का योग बनेगा। मां दुर्गा की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
2. सिंह
शारदीय नवरात्र के साथ ही सिंह राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है। यह समय विशेष रूप से सौभाग्य और लाभ लेकर आएगा। भूमि, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा संभव है। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
3. धनु
नवरात्र धनु राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति का समय रहेगा। धन-संपत्ति के नए स्रोत बनेंगे और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता लेकर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, मानसिक शांति मिलेगी और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।




