back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sawan Somwar 2023: सावन के तीसरे सोमवार के दिन इन चीजों का महादेव को लगाएं भोग, मिटेंगे सारे रोग

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। अधिकमास होने के कारण इस बार सावन 59 दिन का है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। सावन के महीने में विशेषरूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे ज्यादा आसान है। भगवान अशुतोष को एक लौटा जल अर्पित कर के भी खुश किया जा सकता है। जो भी साधक सावन के महीने में हर रोज भगवान महादेव को एक लौटा जल सच्चे मन से अर्पित करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। अधिकमास होने के कारण इस बार सावन 59 दिन का है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शंकर को किन चीजों का भोग लगाएं।

Sawan d20101af8f3c450fc58f64e9bc5a35cf.jpg

सावन के तीसरे सोमवार को इन चीजों का लगाएं भोग

ठंडाई – ठंडाई शिव को अत्यंत प्रिय है। जब शिव जी ने समुद्र से निकला हलाहल विष पिया तो उनकी पीड़ा दूर करने के लिए भोलेनाथ को ठंडी चीजें अर्पित की गईं। तीसरे सावन सोमवार को दूध, पनीर और सूखे मेवे से बनी ठंडाई चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इसका भोग लगाने से भगवान आरोग्य रहने का वरदान देते हैं।

Sawan b12756535e5a26e6992178bce2f1bebd.jpg

खीर – सफेद मिठाई, इस रंग की सभी मिठाइयाँ महादेव को प्रिय हैं। सावन के सोमवार के दिन चावल की खीर का भोग लगाने से चंद्रमा की अशुभता दूर होती है। भगवान शिव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। चावल को देवताओं का भोजन माना जाता है।

Sawan ca0e8d734042de49eb17b091bb29aec2.jpg

हलवा – सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ को घी से बने सूजी के हलवे का भोग लगाएं। मिठा भगवान को बेहद ही पसंद है। ऐसा माना जाता है कि हलवे का भोग लगाने से शिव अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं।

Sawan download.jpg

धतूरा- भगवान भोलेनाथ को देवाधिदेव महादेव कहा गया है। वे सब से संकट को हर लेते हैं । भगवान शिव को धतूरा बेहद ही प्रिय है। सोमवार के दिन शिव को धतूरा चढ़ाने से शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵