नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार जिसे भाई -बहन के लिए खास दिन माना जाता है, इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर अपनी कलाई में रेशम के धागें की राखी यानी रक्षासूत्र बधंवाता है भाई इसके बदले में बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। लेकिन रक्षाबंधन पर अक्सर ऐसा होता है कि भद्रा का अशुभ साया भाई-बहन के इस पवित्र दिन में खलल डाल देता है, जिससे त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। लेकिन, इस बार खुशी की बात यह है कि इस बार भद्रा का साया नहीं है जिससे भाई-बहन पूरे आनंद और प्रेम सौहार्द के साथ इस त्योहार को मनाएंगेआइए जानते है । श्रावण पूर्णिमा तिथि कब से कब तक रक्षांबधन साथ ही महत्व और मान्यताएं।
श्रावण मास की पूर्णिमा को होता है
भाई-बहन के इस खूबसूरत त्योहार रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को होता है। लेकिन रक्षाबंधन पर अक्सर ऐसा होता है कि, भद्रा का साया पड़ जाता है जिससे इस खूबसूरत त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। इस बार रक्षाबंधन कब है? राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है या नहीं। आज हम आपको बता रहे हैं रक्षाबंधन के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से।
रक्षाबंधन 2025 की तिथि
इस बार सावन के महीने के आखिरी दिन यानी के श्रावण पूर्णिमा को 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएंगा। अबकी बार श्रावण पूर्णिमा 8 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा।
राखी बांधन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है
अबकी बार सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रक्षाबंधन पर सौभाग्य योग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में रक्षांबधन मनाने से भाई बहन का रिश्ता मजबूत होता है। राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त, जिसे राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है, दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
रक्षाबंधन पर भद्रा है या नहीं
रक्षाबंधन पर पिछले 2 3 साल से भद्रा के कारण राखी का मजा बेकार हो जा रहा था, लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है। ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। भद्रा श्रावण पूर्णिमा तिथि में लग रही है, लेकिन उसका समापन 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले हो जा रहा है। इसलिए आप खुशीपूर्वक रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते है।




