
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अपना एक विशेष महत्व होता है। पूरे साल में 24 एकादशी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। निर्जला एकादशी साल के सर्वश्रेष्ठ एकादशी में से एक है। निर्जला एकादशी के दिन दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस बार ये व्रत 31 मई, 2023 को रखा जाएगा। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन क्या करें दान...
इन चीजों का करें दान
तिल का दान
निर्जला एकादशी को तिल का दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन तिल का दान करने से पुराने रोग दूर हो जाते हैं।
वस्त्र दान
निर्जला एकादशी के दिन वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। निर्जल एकादशी के दिन संभव हो तो वस्त्र का दान करें। इस दिन ऐसा करने से लंबी उम्र का वरदान मिलता है।
अन्न दान
अनाज का दान शुभ शगुन माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनाज का दान करने वालों के जीवन में कभी भी कोई कमी नहीं रहती है। जो लोग एकादशी पर अन्न का दान करते हैं उनके भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
नमक दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार नमक के दान से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। इसलिए निर्जला एकादशी के दिन नमक का दान करना शुभ माना जाता है।
निर्जला एकादशी का महत्व
निर्जला एकादशी का व्रत सभी तीर्थों में स्नान करने के बराबर माना जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, निर्जरा एकादशी का व्रत करने और उस दिन बताई गई वस्तुओं का दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। उस दिन दान-दक्षिणा देने से वह स्वर्ग में जाएगा और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। माना जाता है कि उपवास करने से आपको लंबी उम्र मिलती है। सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है।