नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भगवान विष्णु को समर्पित व प्रिय माना जानेवाली एकादशी इस बार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानि आज मनाई जाऐगी। हर महीने में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति सभी मोह बंधनों से छुट जाता है। आइए जानते है इस एकादशी का खास महत्व।
एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए
हर महीने में पड़नेवाली एकादशी पर भगवान नारायण के निमित्त व्रत रखने का विधान है। जिसे नियमानुसार करने से व्यक्ति अगले जन्म में सभी सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है साथ ही जीवन में सफलता की प्राप्ति भी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
मोहिनी एकादशी के दिन क्या दान करना चाहिए?
आज मोहिनी एकादशी के दिन व्रत के साथ-साथ अन्न, जल, वस्त्र, फल, किताबें, मीठा पानी आदि का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
कपड़े का दान
धार्मिक मान्यतानुसार, एकादशी के दिन कपड़ों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान नारायण की विशेष कृपा से जीवन में सुख -समृद्धि आती है।
गुड़ का दान
एकादशी के दिन गुड़ का दान करने से जीवन में चली आ रही परेशानियों से निजात मिलता है, इस दिन गुड़ का दान दरिद्रता को दूर करने में भी लाभकारी माना जाता है।
अन्न का दान
धार्मिक मान्यता अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन अन्न का दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है, साथ ही घर में कभी अन्न, धन की कमी नही होती है।
धन का दान
आज मोहिनी एकादशी के दिन अपनी क्षमतानुसार धन का दान करने से भी लंबे समय से चली आ रही आर्थिक संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।




