नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश प्रयागराज में चल रहे हैं महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान है जिसे अमृत स्नान भी कहा जाता है। इस दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ उम्र पड़ी है। वहीं भीड़ इतनी बड़ी की भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए और रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों की जान चली गई। और कई लापता भी हो गए हैं। हालांकि घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि अफवाह के चलते संगम नोद पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए।
अखाड़ों का रद्द हुआ शाही स्नान
आज महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के कारण वहां की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही आज होने वाले शाही यानी जिसे अमृत स्नान भी कहा जाता है। उसमें कई प्रकार के बदलाव भी कर दिए गए है। महाकुंभ मेले में मची भगदड़ और भारी भीड़ की वजह से आज यानी 29 जनवरी को अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द हो गया है। आपको बता दें कि भगदड़ के बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्य नाथ से बात की और इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ का श्रद्धालुओं से अपील
इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि, ‘आप लोग जिस घाट पर जिस स्थान पर हैं वहीं स्नान करें। इसके अलावा किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, ‘संगम नोज पर आने की कोशिश न करें आपके लिए कई प्रकार के घाट बनाए गए हैं आप वहीं रहकर स्नान कर सकते हैं।’
मौनी अमावस्या पर ही क्यों होती हैं इतनी भीड़
मौनी अमावस्या का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व है इस दौरान गंगा नदी में स्नान करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती है। पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। इसलिए सभी श्रद्धालु देश-विदेश से आज यानी मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करते हैं। वहीं प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रिपोर्ट के अनुसार 10 करोड़ लोगों के आने की उम्मीदें जताई जा रही थी। भगदड़ के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था काम नहीं हुई है और लोग गंगा स्नान करने के लिए आगे बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन राहत बचाव का कार्य जारी है।





