
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Jyeshtha Month 2023: इस साल 2023 का ज्येष्ठ माह अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। ज्येष्ठ मास में भयंकर गर्मी पड़ती है। इस महीने में पशु, पक्षी से लेकर मनुष्य सभी तपती धूप और गर्मी के कारण परेशान रहते हैं। ज्येष्ठ के महीने में धूप के कारण तलाब, कुएं सब सूख जाते हैं। इस महीने में सूरज की गर्मी सीधे धरती पर आती जिसके कारण धरती के तापमान में वृद्धि हो जाती है। इस दौरान जनजीवन को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ मास में जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस महीने में पानी की बर्बादी करना पाप माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्येष्ठ मास में व्यक्ति को सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही राहगीरों को जल का दान करना चाहिए। आइए जानते हैं ज्येष्ठ मास से जुड़े कुछ उपायों के बारे में...
ज्येष्ठ मास में करें ये काम
ज्येष्ठ मास में दान करना बेहद ही शुभ होता है। इस महीने में राहगीरों का पानी पिलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
जेठ के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। इससे पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए इस महीने में खासतौर पर पानी की बचत करनी चाहिए।
हिंदू पंचांग के तीसरे महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इसके अलावा इस महीने में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए इस महीने में पूजा-पाठ पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस महीने में तपती गर्मी पड़ती है। इस महीने में पशु-पक्षियों की सेवा करना पुण्य का काम माना जाता है। इसलिए इस मौसम में अपने छत की पक्षियों के लिए पानी रखें।