नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण दोनों का काफी महत्त्व है। हिन्दू धर्म में ग्रहण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान आप किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं कर सकते इसके साथ ही न ही कोई पूजा अर्चना। इसलिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आने वाले साल 2025 का पहला ग्रहण कोन सा होगा और कब, कहां लगेगा। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं और डेट को नोट करके रखते हैं।
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। आप को बता दें की यह पूर्ण ग्रहण होगा। लेकिन साल का ये पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। और भारत में दिखाई न देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा। भारत को छोड़कर ये चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और पैसिफिक,हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।
कब लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में प्रकट होगा। साल का ये पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने वाला ये पहला सूर्य ग्रहण वहीं रात में लगने के कारण ये भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। आपको बता दें कि, ये पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, रूस और अफ्रीका में दिखाई देगा।
ग्रहण में क्या करे क्या न?
सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण अगर उसका सूतक काल मान्य होता है तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके दौरान कोई भी पूजा पाठ वाला कार्यक्रम नहीं किया जाता। क्योंकि इस दौरान सूतक काल माना जाता है। ग्रहण के दौरान भोजन नहीं बनाना चाहिए और ना ही काटने-छीलने का काम करना चाहिए। ग्रहण के दौरान खाना खाने से भी परहेज करना। ग्रहण के दौरान बाहर जाने से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करके भगवन की पूजा अर्चना करनी चाहिए।





