नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन से सभी शुभ एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन किए गए स्नान, दान और पूजा-पाठ का बहुत महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि कोई दान किया जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए इस दिन लोग उत्साहपूर्वक पूजा, पाठ, स्नान, दान आदि करते हैं।
तिल से हवन करें
मकर संक्रांति के दिन गाय के घी में तिल मिलाकर लक्ष्मी या श्री सूक्त का हवन करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
तिल का दान
मकर संक्रांति के दिन काले और सफेद तिल, गुड़ और सुहाग की वस्तुएं दान करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
गाय को हरा चारा खिलाएं
हिंदू धर्म में गायों को पवित्र माना जाता है। गाय में सभी प्रकार के देवी-देवता निवास करते हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गायों को हरा चारा खिलाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
खिचड़ी का दान करें
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने, खाने और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा में खिचड़ी का भोग लगाने और प्रसाद के रूप में खाने तथा खिचड़ी दान करने से ग्रहों के सभी प्रतिकूल प्रभाव शांत हो जाते हैं।
पितृ तर्पण करें
मकर संक्रांति के दिन पितृ तर्पण भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पितरों की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है और पितरों के आशीर्वाद से परिवार में वृद्धि होती है।
झाड़ू खरीदना
धनतेरस की तरह मकर संक्रांति के दिन भी झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र
ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
ओम ऐहि सूर्य सह स्त्रांशों तेजोराशे जग त्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घ्यं नमो स्तुते।।”
“आदित्यतेजसोत्पन्नं राजतं विधिनिर्मितम्। श्रेयसे मम विप्र त्वं प्रतिगृहेणदमुत्तमम्।।”
“इन्द्रं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्। त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।”
“ॐ ह्रीं सूर्याय नमः”
सूर्य शक्ति मंत्र: ॐ सूर्याय आदित्याय श्री महादेवाय नमः”
सूर्य देव और शनि देव की पूजा
मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ शनि देव की पूजा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है और मुश्किलों से मुक्ति मिलती है।
मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन अगर कुछ विशेष कार्य किए जाएं तो देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर आई थीं। इसलिए मकर संक्रांति पर गंगा नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।





